Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में लोकमाता अहिल्याबाई की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा:ओबीसी मोर्चा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बोले- उनके आदर्श आज भी समाज के लिए प्रासंगिक

    5 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में लोकमाता रानी अहिल्याबाई होल्कर की 231वीं पुण्यतिथि पर गुरुवार को लोकमाता रानी अहिल्याबाई होल्कर विचार मंच की ओर से श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में उनके जीवन, विचारों और समाज के लिए किए गए कार्यों को याद किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विद्युत लोकायुक्त आरडी पाल ने की। मुख्य अतिथि ओबीसी मोर्चा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल ने अहिल्याबाई होल्कर के विचारों के बारे में बताते हुए कहा कि उनके आदर्श आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं। 2 तस्वीरें देखिए… सामाजिक समरसता के लिए महत्वपूर्ण काम किए अवध प्रांत के समरसता प्रमुख राजकिशोर ने लोकमाता के राष्ट्रीय कार्यों और सेवाओं का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने जनसेवा और सामाजिक समरसता के लिए महत्वपूर्ण काम किए। संयोजक आपदा राहत प्रकोष्ठ एवं पूर्व राज्य मंत्री अशोक कुमार पांडे ने धन्यवाद ज्ञापन किया। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने मंदिरों के जीर्णोद्धार, पुनर्निर्माण और तीर्थों के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा कि नारी शिक्षा और विधवा विवाह को बढ़ावा देकर अहिल्याबाई ने महिलाओं को सशक्त बनाने का काम किया। उनका जीवन धर्म, संस्कृति, जनसेवा, न्याय और सुशासन की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में मंच के महासचिव राजेश कुमार पाल समेत पाल समाज के वरिष्ठ और प्रमुख लोगों ने सहभागिता की। सभी ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बारिश के बाद बढ़ी छुट्टा मवेशियों की समस्या:अयोध्या में अधिकारियों के निर्देश बेअसर, लोग परेशान
    Next Article
    रामपुर PWD गेस्ट हाउस के कमरे में आग:शॉर्ट सर्किट से वायरिंग और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जले; 24 घंटे में मरम्मत हुई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment