Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रैना ने धोनी के रिटायरमेंट पर अपडेट दिया:माही ने मुझसे कहा- मेरा शरीर थोड़ा कमजोर है; पूर्व कप्तान इस IPL में नहीं खेल सके

    23 hours ago

    2

    0

    पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने महेंद्र सिंह धोनी के IPL से रिटायरमेंट पर अपडेट दिया है। वे सोमवार को चेन्नई-हैदराबाद मैच के दौरान धोनी के साथ थे। 39 साल के रैना ने मैच के बाद स्टार स्पोर्ट्स से कहा- 'मैंने उससे कहा कि IPL 2026 को मिस्ड कॉल मान लो। इसका कोई मतलब नहीं है। तुम्हें अगले साल वापस आना होगा।' रैना ने आगे कहा- ‘उसने कहा कि मेरा शरीर थोड़ा कमजोर है। मैंने उससे कहा कि हम यह मानने वाले नहीं हैं। तुम्हें अगले साल खेलना है।’ रैना ने कहा- 'यह उनका निजी फैसला है, लेकिन मुझे लगता है कि वे सकारात्मक है। टीम भी फिर से अच्छी लय में आ रही है।' CSK ने धोनी और रैना की फोटो X पर पोस्ट की स्टेडियम पहुंचे, रैना को गले लगाया पिछले कुछ दिनों में एमएस धोनी के रिटायरमेंट के कयास लगाए जा रहे हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा भी किया गया कि धोनी 18 मई को अपने घरेलू फैंस के सामने अपना आखिरी IPL मैच खेलने वाले हैं। मैच के दिन धोनी चेपॉक स्टेडियम तो पहुंचे। वे इनिंग ब्रेक के दौरान मैदान पर आए। सुरेश रैना को गले भी लगाया। इतना ही नहीं, टीम के साथ फोटो खिंचवाई और मैदान का चक्कर लगाकर फैंस का अभिवादन भी किया। लेकिन रिटायरमेंट अनाउंस नहीं किया। इस सीजन में कोई मैच नहीं खेल सके हैं धोनी धोनी चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं। हालांकि, वे काफ स्ट्रेन (पिंडली की चोट) के कारण इस सीजन में अब तक एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं। धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई को 5 बार IPL जिताया है। वे भारतीय लीग में 5 हजार से ज्यादा रन बना चुके हैं। ------------------------------------------------------------ धोनी से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… धोनी NSG कमांडो ट्रेनिंग सेंटर पहुंचे, मशीनगन चलाई; पिस्टल से निशाना भी लगाया पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी IPL के बीच रविवार को चेन्नई में नेशनल सिक्योरिटी गार्ड्स (NSG) के रीजनल हब पहुंचे। यहां उन्होंने सब-मशीनगन (छोटी मशीनगन) चलाई। साथ ही पिस्टल से भी निशाना लगाया। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    चेन्नई में हो सकता है बिग बैश का ओपनिंग मैच:क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अधिकारियों ने चेपॉक स्टेडियम का मुआयना किया, IPL मैच भी देखा
    Next Article
    आज का आईपीएल मैच कौन जीतेगा, RR का खेल खराब करेगी LSG की टीम?

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment