Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रणजी ट्रॉफी: तनय त्यागराजन के 11 विकेट से हैदराबाद जीता:मुंबई, केरल और पंजाब भी जीते; केरल ने ओडिशा को पारी से हराया

    20 hours ago

    1

    0

    रणजी ट्रॉफी में हैदराबाद ने आंध्र प्रदेश को 267 रन से हरा दिया। हैदराबाद की जीत के हीरो स्पिनर तनय त्यागराजन रहे। उन्होंने मैच में 11 विकेट लिए और दूसरी पारी में अर्धशतक भी लगाया। एक अन्य मैच में केरल ने ओडिशा को पारी और 36 रन से हराया। वहीं मुंबई ने हिमाचल प्रदेश को पारी और 97 रन से शिकस्त दी। छत्तीसगढ़ को पंजाब से 7 विकेट से हार झेलनी पड़ी। तनय का ऑलराउंड प्रदर्शन तनय त्यागराजन ने पहली पारी में 5 विकेट लिए। आंध्र को जीत के लिए 398 रन का लक्ष्य मिला था। हालांकि तनय ने दूसरी पारी में 6 विकेट लेकर आंध्र को 130 रन पर समेट दिया। तनय ने गेंदबाजी के साथ दूसरी पारी में अर्धशतक भी लगाया। केरल ने ओडिशा को पारी से हराया केरल ने ओडिशा को पारी और 36 रन से शिकस्त दी। चौथे दिन ओडिशा ने दूसरी पारी में 102/4 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया, लेकिन पूरी टीम 143 रन पर ऑलआउट हो गई। जलज सक्सेना ने दूसरी पारी में 5 विकेट लेकर केरल की जीत तय की। मुंबई ने हिमाचल को पारी और 97 रन से हराया मुंबई ने हिमाचल प्रदेश को पारी और 97 रन से हराया। फॉलोऑन खेल रही हिमाचल की टीम चौथे दिन 144/3 से आगे खेलने उतरी। वैभव कालटा और पुखराज मान ने अर्धशतक लगाया। हालांकि मोह‍ित अवस्थी के 5 विकेट के सामने हिमाचल की दूसरी पारी 291 रन पर सिमट गई। पंजाब ने छत्तीसगढ़ को हराया पंजाब ने छत्तीसगढ़ को 7 विकेट से हराया। फॉलोऑन खेल रही छत्तीसगढ़ की टीम आयुष पांडे के 111 रन की बदौलत दूसरी पारी में 335 रन तक पहुंची। पंजाब को जीत के लिए 86 रन का लक्ष्य मिला, जिसे टीम ने 16.5 ओवर में हासिल कर लिया। कप्तान उदय सहारन 40 रन बनाकर नाबाद रहे। मेघालय ने मणिपुर को 3 रन से हराया प्लेट ग्रुप के मुकाबले में मेघालय ने रोमांचक मैच में मणिपुर को 3 रन से हराया। मणिपुर को जीत के लिए 276 रन चाहिए थे, लेकिन टीम 272 रन पर ऑलआउट हो गई। अभिषेक कुमार ने 3, केविन क्रिस्टोफर ने 3 और आर्यन बोरा ने 2 विकेट लिए। कर्णजीत युमनाम और रेक्स राजकुमार ने अर्धशतक लगाए, लेकिन टीम लक्ष्य से 4 रन दूर रह गई। झारखंड-महाराष्ट्र मैच ड्रॉ पुणे में झारखंड और महाराष्ट्र का मुकाबला ड्रॉ रहा। झारखंड ने दूसरी पारी में 8 विकेट पर 344 रन बनाए। शिखर मोहन ने 127 रन की पारी खेली। उत्कर्ष सिंह ने 58 और आदित्य सिंह ने 50 रन बनाए। महाराष्ट्र ने पहली पारी की बढ़त के आधार पर मैच में बढ़त हासिल की। दिल्ली ने पहली पारी की बढ़त से गुजरात को पछाड़ा दिल्ली और गुजरात का मुकाबला ड्रॉ रहा, लेकिन पहली पारी की बढ़त के आधार पर दिल्ली आगे रही। दिल्ली ने 6 विकेट पर 648 रन बनाकर पारी घोषित की थी। जवाब में गुजरात की पहली पारी 479 रन पर सिमट गई। ऋतिक शोकीन ने 143 रन देकर 5 विकेट लिए। दूसरी पारी में गुजरात ने 1 विकेट पर 15 रन बनाए, जिसके बाद मैच ड्रॉ घोषित हुआ। मोहम्मद सैफ के शतक से रेलवे ने राजस्थान से ड्रॉ खेला सौराष्ट्र-कर्नाटक मैच ड्रॉ कर्नाटक ने दूसरी पारी में 7 विकेट पर 243 रन बनाकर पारी घोषित की। सौराष्ट्र को जीत के लिए 237 रन का लक्ष्य मिला, लेकिन टीम ने 2 विकेट पर 137 रन बनाए। चिराग जानी 63 रन बनाकर नाबाद रहे। मुकाबला ड्रॉ हुआ और पहली पारी की बढ़त के आधार पर सौराष्ट्र आगे रहा। मिजोरम ने पहली पारी में बनाई बड़ी बढ़त नागालैंड और मिजोरम का मुकाबला ड्रॉ रहा। मिजोरम ने चिन्मय सुथार के नाबाद 400 रन की बदौलत 9 विकेट पर 581 रन बनाकर पारी घोषित की थी। जवाब में नागालैंड ने रोंगसेन जोनाथन के नाबाद 118 रन की मदद से 516 रन बनाए। नागालैंड पहली पारी में 65 रन पीछे रहा और मिजोरम को बढ़त मिली। ----------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं:वनडे वर्ल्डकप के लिए फिटनेस-फॉर्म सबसे अहम, गिल को सीनियर्स से मदद मिलेगी BCCI प्रेसिडेंट मिथुन मन्हास ने कहा है कि 2027 वनडे वर्ल्ड कप में विराट कोहली और रोहित शर्मा का चयन उम्र से नहीं होगा। टीम में जगह के लिए दोनों की फिटनेस और प्रदर्शन को आधार बनाया जाएगा। यह टूर्नामेंट अक्टूबर-नवंबर 2027 में साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होगा। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुलदीप वनडे के टॉप-5 बॉलर्स में शामिल:ICC रैंकिंग में श्रीलंका के तीक्षणा को पीछे छोड़ा; ऑस्ट्रेलिया से आगे निकला पाकिस्तान
    Next Article
    IND vs NZ 1st T20I में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे धमाल? जानें क्राइस्टचर्च की पिच का मिजाज

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment