Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रणवीर सिंह को जान से मारने की धमकी:वॉट्सएप वॉइस नोट भेजकर करोड़ों रुपए की फिरौती मांगी, मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई

    14 hours ago

    1

    0

    बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को मंगलवार को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी वॉट्सएप पर भेजे गए एक वॉइस नोट के जरिए दी गई है, इसमें आरोपी ने करोड़ों रुपए की फिरौती की मांग की है। सूत्रों के मुताबिक, धमकी मिलने के तुरंत बाद मुंबई पुलिस ने रणवीर सिंह के बांद्रा स्थित आवास के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी है। अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और आने-जाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। यह घटना फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के मुंबई स्थित घर के बाहर 31 जनवरी को पांच राउंड फायरिंग की घटना के बाद आया है, इससे मुंबई पुलिस मामले में ज्यादा सजग है। बड़ी रकम नहीं देने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी पुलिस अधिकारियों ने बताया कि धमकी भरे वॉइस नोट में आरोपी ने खुद को गंभीर अपराध से जुड़ा बताया है और बड़ी रकम नहीं देने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी है। पुलिस ने वॉइस नोट को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। मुंबई पुलिस की साइबर सेल और क्राइम ब्रांच मिलकर वॉट्सएप नंबर और वॉइस सैंपल के जरिए आरोपी की लोकेशन ट्रेस करने में जुटी है। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि धमकी देने वाला व्यक्ति किसी आपराधिक गिरोह से जुड़ा हो सकता है। रोहित शेट्टी फायरिंग केस से कनेक्शन की जांच पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या रणवीर सिंह को मिली धमकी का कोई सीधा संबंध रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग की घटना से है या यह डर फैलाने की साजिश है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं। हाल ही में रिलीज हुई इस फिल्म ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया, बल्कि रणवीर सिंह के करियर में इसे एक बड़ी सफलता के तौर पर देखा जा रहा है। एक्शन, ड्रामा और इमोशन से भरपूर इस फिल्म में रणवीर का दमदार अंदाज़ दर्शकों को खूब पसंद आया। ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह ने एक ऐसे किरदार को निभाया है, जो परिस्थितियों से लड़ता है और सिस्टम के खिलाफ खड़ा होता है। उनकी एक्टिंग, बॉडी लैंग्वेज और डायलॉग डिलीवरी की जमकर तारीफ हुई। फिल्म की कहानी और प्रस्तुति ने खासतौर पर युवाओं को प्रभावित किया, जिसका सीधा असर इसकी कमाई पर भी देखने को मिला। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘धुरंधर’ रणवीर के करियर की उन फिल्मों में शामिल हो गई है, जिन्होंने उन्हें एक बार फिर टॉप लीग एक्टर्स की कतार में मजबूती से खड़ा कर दिया। फिल्म की सफलता के बाद अब दर्शकों की निगाहें ‘धुरंधर 2’ पर टिकी हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स सीक्वल को और बड़े स्केल पर बनाने की तैयारी में हैं। कहा जा रहा है कि ‘धुरंधर 2’ में कहानी को आगे बढ़ाते हुए रणवीर के किरदार का और भी गहराई से विस्तार किया जाएगा, साथ ही एक्शन और इमोशनल ड्रामा का स्तर भी पहले से ज्यादा ऊंचा होगा ------------------- ये खबर भी पढ़ें… रणवीर सिंह@40, न्यूड फोटोशूट पर हुई FIR:रवीना को घूरने पर सेट से बाहर निकाले गए; कभी वेटर बने, आज है ₹119 करोड़ का बंगला मुंबई का लड़का, रंग-बिरंगे कपड़ों का दीवाना, जबरदस्त एनर्जी वाला एक्टर, ये पहचान है रणवीर सिंह की। जिनकी गिनती आज बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में होती है। शुरुआत में रणवीर ने कई रिजेक्शन झेले, लेकिन 2010 में आई फिल्म 'बैंड बाजा बारात' से डेब्यू करने के बाद उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बनाई। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: मिहिर को हुआ नोयोना पर शक, रणविजय की बातों के जाल में फंसा अंगद देगा परिवार और तुलसी को धोखा?
    Next Article
    टिम सीफर्ट और फिन एलन ने मिलकर तोड़े पार्टनरशिप के सभी रिकॉर्ड, T20 वर्ल्ड कप में रच दिया नया इतिहास

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment