Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    क्वारसी से खेरेश्वर धाम तक मीट दुकानें रहेंगी बंद:अलीगढ़ में कांवड़ मार्ग पर 1260 सफाईकर्मी तैनात, आवारा पशु दिखे तो मालिक पर होगी FIR

    1 hour ago

    1

    0

    अलीगढ़ नगर निगम ने महाशिवरात्रि और कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारी कर ली है। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने क्वार्सी चौराहे से लेकर खेरेश्वर धाम तक मीट की दुकानें बंद करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा इस कांवड़ यात्रा मार्ग को पूरी तरह से विशेष जोन में तब्दील किया जाएगा। कांवड़ मार्ग पर 1260 सफाई कर्मचारी भी तैनात किए जाएंगे। ​बिना वर्दी दिखे सफाईकर्मी तो अधिकारी पर गिरेगी गाज नगर आयुक्त ने समीक्षा बैठक में कहा कि फील्ड में तैनात सभी 1260 सफाई कर्मचारी अपनी एप्रिन (वर्दी) में रहेंगे। यदि कोई कर्मचारी बिना वर्दी के मिला तो उसके साथ संबंधित अधिकारी पर भी कार्रवाई की जाएगी। पूरे कांवड़ मार्ग की निगरानी के लिए 4 सेक्टर प्रभारी, 35 अधिकारी और 20 क्लस्टर प्रभारी तैनात किए गए हैं। सड़क पर आवार पशु मिलने पर होगी FIR नगर निगम ने आवारा पशुओं को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। पशु कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि मार्ग पर एक भी आवारा पशु नहीं मिलना चाहिए। अगर आवारा पशु सड़क पर घूमता मिला या फिर उससे कोई दुर्घटना हुई तो मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। साथ ही, कांवड़ मार्ग की सभी मीट दुकानें यात्रा पूर्ण होने तक पूरी तरह बंद रहेंगी। ​850 अतिरिक्त लाइटें लगेंगी श्रद्धालुओं को रात में कोई परेशानी न हो इसके लिए क्वारसी से खेरेश्वर धाम तक 850 अतिरिक्त स्ट्रीट लाइटें 12 फरवरी तक लगाई जाएंगी। सड़कों से मलबा, कंकड़ और गड्ढों को हटाने के लिए नगर निगम की टीमें रात में भी काम करेंगी। न करें प्लास्टिक का इस्तेमाल नगर आयुक्त ने स्वागत शिविर संचालकों से अपील की है कि वे प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग न करें। कचरा उठाने के लिए 50 अतिरिक्त टेम्पो लगाए गए हैं। निगम का लक्ष्य इस वर्ष की यात्रा को जीरो वेस्ट बनाना है। श्रद्धालुओं की सहायता के लिए प्रमुख स्थानों पर हेल्प डेस्क और पेयजल स्टॉल भी लगाए जा रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मानसून से पहले पूरा होगा राजघाट पुल का मरम्मत काम:दरार पड़ने पर शुरू हुआ काम, होली के बाद दूसरे पुल पर डाइवर्ट हो गए सारा ट्रैफिक
    Next Article
    एडल्ट फिल्म का कारोबार करता था सोनाली का हत्यारा:दोस्त ने शनी की मां से की शादी,एक साथ काम करते थे मां,बेटे और सौतेला बाप,फिर रच दी सोनाली की मौत की कहानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment