Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मानसून से पहले पूरा होगा राजघाट पुल का मरम्मत काम:दरार पड़ने पर शुरू हुआ काम, होली के बाद दूसरे पुल पर डाइवर्ट हो गए सारा ट्रैफिक

    1 hour ago

    1

    0

    गोरखपुर के राप्ती नदी पर बने राजघाट के पुराने पुल की मरम्मत का काम शुरू हो गया है। इस पुल को बने करीब 60 साल से ऊपर का समय हो चुका है। हाल ही में जांच के दौरान पुल के कई हिस्सों में दरारें मिलीं, जिसके बाद पीडब्ल्यूडी ने इसकी मरम्मत कराने का फैसला लिया है। माना जा रहा की बोरिंग बदलने के लिए इस पुराने पुल पर गाड़ियों का आना जाना पूरी तरह बंद किया जाएगा। होली के बाद ट्रैफिक डायवर्जन की व्यवस्था लागू की जाएगी। निरीक्षण में पाया गया कि पुल की कंक्रीट कमजोर हो गई है और उसमें दरारें आ चुकी हैं। साथ ही जॉइंट के पास लगी बेयरिंग भी जर्जर हालत में मिली हैं। बेयरिंग पुल के स्तंभ और ऊपर के हिस्से के बीच लगी एक खास यांत्रिक व्यवस्था होती है, जो पुल पर पड़ने वाले वजन और कंपन को संभालती है। इनके खराब होने से पुल की मजबूती और सुरक्षा पर असर पड़ सकता है। सबसे पहले इंजीनियर कमजोर कंक्रीट को हटाकर दरारों में विशेष केमिकल मिश्रण भर रहे हैं। इस केमिकल से दरारें मजबूत तरीके से भर जाती हैं और पुल की संरचना को दोबारा मजबूती मिलती है। इसके बाद मुख्य काम बेयरिंग बदलने का होगा। उम्मीद है कि होली के बाद बेयरिंग बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। बेयरिंग बदलने का काम बेहद तकनीकी और संवेदनशील होता है। इस दौरान पुल पर आने-जाने वाला यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। लगभग एक महीने तक पुल से आवागमन रोक दिया जाएगा ताकि काम सुरक्षित तरीके से किया जा सके और किसी तरह का खतरा न हो। अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार ने बताया कि यह मरम्मत कार्य करीब 20 साल बाद बड़े स्तर पर किया जा रहा है। विभाग का लक्ष्य है कि जून तक पूरा काम खत्म कर लिया जाए, ताकि मानसून से पहले पुल पूरी तरह मजबूत और सुरक्षित हो जाए। मरम्मत पूरी होने के बाद पुल की लोड टेस्टिंग भी की जाएगी। इस परीक्षण में देखा जाएगा कि पुल कितना वजन सुरक्षित रूप से सहन कर सकता है। इसके बाद ही पुल को पूरी तरह से यातायात के लिए खोला जाएगा। विभाग का कहना है कि मरम्मत के बाद यह पुल आने वाले कई वर्षों तक सुरक्षित रूप से लोगों की सेवा करता रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रेस्टोरेंट कर्मचारी पर ग्राहकों के वीडियो बनाने का आरोप:पुलिस तलाश में जुटी, रेस्तरां कर्मचारी आरोपी अभी भी फरार
    Next Article
    क्वारसी से खेरेश्वर धाम तक मीट दुकानें रहेंगी बंद:अलीगढ़ में कांवड़ मार्ग पर 1260 सफाईकर्मी तैनात, आवारा पशु दिखे तो मालिक पर होगी FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment