Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रानीगंज तहसील पहुंचे प्रतापगढ़ DM, अधिवक्ताओं ने जताया विरोध:एसडीएम की कार्यशैली पर नाराजगी, डीएम से वार्ता विफल

    14 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ की रानीगंज तहसील में जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान अधिवक्ताओं ने एसडीएम की कार्यशैली पर खुलकर आपत्ति जताई। अधिवक्ताओं ने एसडीएम पर खराब आचरण, न्यायिक एवं प्रशासनिक उदासीनता तथा जनसुनवाई में लापरवाही का आरोप लगाया। निरीक्षण के समय पूर्व विधायक धीरज ओझा भी मौजूद थे। जिलाधिकारी ने अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल से वार्ता की। इस दौरान अधिवक्ताओं ने अपनी शिकायतें रखीं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि न्यायिक कार्य न्यायिक एसडीएम को सौंप दिए गए हैं, जबकि प्रशासनिक और जनसुनवाई से जुड़े कार्य वर्तमान एसडीएम ही देखेंगे। हालांकि, अधिवक्ता इस प्रस्ताव से संतुष्ट नहीं हुए और उन्होंने एसडीएम को जनसुनवाई से हटाने की अपनी मांग दोहराई। अधिवक्ताओं ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी, उनका विरोध जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम उपस्थित रहे तो शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। वार्ता विफल होने के बाद जिलाधिकारी ने अपना निरीक्षण अधूरा छोड़कर वापस लौटना शुरू किया। इसी दौरान रास्ते में एक वादकारी ने एसडीएम कोर्ट से फाइल गायब होने की शिकायत की, जिस पर जिलाधिकारी का रुख सख्त दिखाई दिया। अधिवक्ता नारेबाजी करते रहे और जिलाधिकारी के वाहन तक पहुंचकर अपना विरोध दर्ज कराया। वार्ता में अधिवक्ता शिवेंद्र कुमार सिंह, शैलेश पांडेय, प्रमोद मिश्र, विमल तिवारी, अजय त्रिपाठी और वसीम अहमद सहित कई अन्य अधिवक्ता मौजूद थे। तहसील परिसर में दिनभर गहमागहमी का माहौल बना रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उत्तराखंड के दो पैरा बैडमिंटन खिलाड़ियों का UP में एक्सीडेंट:ICU में भर्ती अर्जुन अवॉर्डी मनोज सरकार, नीलगाय के कारण बेकाबू हुई कार
    Next Article
    कानपुर बार एसोसिएशन चुनाव- मोहम्मद तौहीद बने कनिष्ठ उपाध्यक्ष:त्रिकोणीय संघर्ष में 12 वोटों से मिली जीत, वरिष्ठ कार्यकारिणी के 6 मेंबर चुने गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment