Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर बार एसोसिएशन चुनाव- मोहम्मद तौहीद बने कनिष्ठ उपाध्यक्ष:त्रिकोणीय संघर्ष में 12 वोटों से मिली जीत, वरिष्ठ कार्यकारिणी के 6 मेंबर चुने गए

    13 hours ago

    1

    0

    कानपुर बार एसोसिएशन के मतगणना के आखिरी दिन कनिष्ठ उपाध्यक्ष, वरिष्ठ और कनिष्ठ कार्यकारिणी के वोटों की गिनती की गई। 1389 वोट पाकर मो. तौहीद के सिर कनिष्ठ उपाध्यक्ष का ताज सजा। वहीं वरिष्ठ कार्यकारिणी पद पर 6 विजेता प्रत्याशियों की घोषणा की गई। इसके बाद कनिष्ठ कार्यकारिणी के मतों की गणना शुरू हुई, जिसके देर शाम तक परिणाम सामने आने की संभावना है। 3 प्रत्याशियों के बीच हुआ कड़ा मुकाबला शुक्रवार को बार एसोसिएशन वार्षिक चुनाव की मतगणना के तीसरे दिन सुबह 10 बजे कनिष्ठ उपाध्यक्ष, वरिष्ठ कार्यकारिणी और कनिष्ठ कार्यकारिणी पदों की काउंटिंग शुरू हुई। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विनोद कुमार शुक्ला, रोहित कुमार सोनकर और मो. तौहीद के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिला। कांटे की संघर्ष के बाद 12 वोट पाकर मो. तौहीद ने जीत हासिल की। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी विनोद कुमार शुक्ला को 1377 व रोहित कुमार सोनकर को 1317 वोट मिले। अशोक त्रिवेदी ने वरिष्ठ कार्यकारिणी में पाया पहला स्थान एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन उमाशंकर गुप्ता ने बताया कि वरिष्ठ कार्यकारिणी के 6 पदों के लिए 11 प्रत्याशी मैदान में थे। जिनमें 820 वोट पाकर अशोक कुमार त्रिवेदी ने पहला, 711 वोट पाकर सुरेश चंद्र तिवारी ने दूसरा, 662 वोट पाकर अनोज कुमार पटेल ने तीसरा, 509 वोट पाकर राकेश कुमार कुशवाहा ने चौथा, 502 वोट पाकर सैयद जावेद हुसैन ने पांचवा व 416 वोट पाकर संजय कुशवाहा छठवें स्थान पर रहे। इस दौरान 166 वोट अवैध घोषित किए गए। इसके बाद कनिष्ठ कार्यकारिणी मतों की गणना शुरू हो गई है। बता दें कि बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में बुधवार को अध्यक्ष पद पर योगेंद्र अवस्थी व महामंत्री पद पर विनय कुमार मिश्रा को विजेता घोषित किया गया था। गुरुवार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मंत्री, कोषाध्यक्ष समेत 6 पदों के परिणाम घोषित किए गए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद सोनल पाठक ने 1768 वोट पाकर जीत हासिल की। मंत्री पद पर 1115 वोट पाकर कृष्ण कुमार तिवारी विजयी हुए। 747 वोटों से जीत कर संयुक्त मंत्री पुस्तकालय का पद अनिल बाबू चौधरी, संयुक्त मंत्री प्रकाशन पद पर 2101 वोट पाकर अभय त्रिपाठी, संयुक्त मंत्री प्रशासन पद पर विवेक 429 वोटों से जीत दर्ज कराई । वहीं कोषाध्यक्ष पद पर 1578 वोट पाकर भगवतदास ने विजयी हासिल की थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रानीगंज तहसील पहुंचे प्रतापगढ़ DM, अधिवक्ताओं ने जताया विरोध:एसडीएम की कार्यशैली पर नाराजगी, डीएम से वार्ता विफल
    Next Article
    सीतापुर में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:पुलिस ने कमरे की ईंटें निकालकर शव निकाला, लखनऊ में रहती थी युवती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment