Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रोनाल्डो 6 वर्ल्डकप में गोल करने वाले पहले फुटबॉलर:पुर्तगाल के लिए टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा गोल का रिकॉर्ड बनाया; उज्बेकिस्तान को 5-0 से हराया

    14 hours ago

    2

    0

    पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो 6 फुटबॉल वर्ल्डकप में गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। 41 साल के रोनाल्डो ने ह्यूस्टन स्टेडियम में उज्बेकिस्तान के खिलाफ छठे मिनट में गोल दागकर यह रिकॉर्ड बनाया। इसके बाद उन्होंने 39वें मिनट में दूसरा गोल भी किया। इन्हीं गोल की मदद से पुर्तगाल ने 5-0 की जीत हासिल की। रोनाल्डो पुर्तगाल के लिए वर्ल्डकप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले प्लेयर भी बने। उनके नाम 10 गोल हैं। उन्होंने पुर्तगाल के स्ट्राइकर यूसेबियो के 9 गोल को पीछे छोड़ा। रोनाल्डो ने 2006, 2010, 2014, 2018, 2022 और अब 2026 वर्ल्डकप में गोल किया है। उनके बाद अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी हैं। उन्होंने 2010 को छोड़कर 2006, 2014, 2018, 2022 और 2026 वर्ल्ड कप में गोल किए हैं। पुर्तगाल के लिए रोनाल्डो के अलावा नूनो मेंडेस (17वें मिनट) और राफेल लेओ (87वें मिनट) ने गोल किया। 59वें मिनट में उज्बेकिस्तान के गोलकीपर अब्दुवोहिद नेमातोव से बॉल टकराकर गोल में चली गई। इसे ओन गोल माना गया। मौजूदा टूर्नामेंट में क्रिस्टियानो रोनाल्डो के 2 गोल हो चुके हैं। वे पहले मैच में डीआर कांगो के खिलाफ गोल नहीं कर सके थे। रोनाल्डो की 4 फोटो... छठे मिनट में रचा इतिहास मैच की शुरुआत से ही पुर्तगाल अटैकिंग दिखा। चौथे मिनट में नूनो मेंडेस के क्रॉस पर रोनाल्डो मौका चूक गए, लेकिन दो मिनट बाद उन्होंने गलती नहीं दोहराई। जोआओ कैंसिलो के लो क्रॉस पर रोनाल्डो ने शानदार राइट-फुटेड शॉट लगाकर गेंद को नेट में पहुंचाया। इसी गोल के साथ वह 6 वर्ल्डकप में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। नूनो मेंडेस ने बढ़त दोगुनी की 14वें मिनट में उज्बेकिस्तान के खामरोबेकोव ने पेड्रो नेटो को फाउल किया। यहां पुर्तगाल को फ्री-किक मिली। सभी को लगा कि रोनाल्डो शॉट लेंगे, लेकिन उन्होंने गेंद छोड़ दी और नूनो मेंडेस ने 17वें मिनट में शानदार लो शॉट लगाकर स्कोर 2-0 कर दिया। रीव्यू से छीना उज्बेकिस्तान का गोल 29वें मिनट में उज्बेकिस्तान के अजीज गानिएव ने दूर से शॉट लगाकर गेंद को गोलपोस्ट के टॉप कॉर्नर में पहुंचा दिया था। हालांकि, रीव्यू में पुर्तगाल के जोआओ कैंसिलो पर फाउल पाया गया और गोल नहीं दिया गया। रोनाल्डो का दूसरा गोल, यूसेबियो का रिकॉर्ड टूटा 38वें मिनट में ब्रूनो फर्नांडिस ने मिडफील्ड से बेहतरीन थ्रू बॉल दी। रोनाल्डो डिफेंस से निकलते हुए आगे बढ़े और गेंद को पोस्ट के अंदर पहुंचा दिया। इस गोल के साथ उन्होंने वर्ल्डकप में अपना 10वां गोल किया और यूसेबियो का रिकॉर्ड तोड़ दिया। पहले हाफ तक पुर्तगाल 3-0 से आगे था। दूसरे हाफ में भी पुर्तगाल का दबदबा ब्रेक के बाद भी पुर्तगाल ने हमले जारी रखे। 57वें मिनट में रोनाल्डो फ्री-किक पर गोल करने के करीब पहुंचे, लेकिन नेमातोव ने शानदार बचाव किया। 59वें मिनट में ब्रूनो फर्नांडिस के कॉर्नर पर जोआओ फेलिक्स ने बैक-हील फ्लिक किया, जो डिफेंडर अब्दुकोदिर खुसानोव से टकराकर गोलकीपर नेमातोव के दस्तानों से होते हुए नेट में चली गई। इसे ओन गोल माना गया और स्कोर 4-0 हो गया। हैट्रिक से चूके रोनाल्डो 73वें मिनट में रोनाल्डो के पास हैट्रिक पूरी करने के दो मौके आए। पहले उनका शॉट डिफ्लेक्ट होकर बाहर चला गया, फिर उन्होंने गोलकीपर पर दबाव बनाकर गेंद छीनी, लेकिन नेमातोव ने शानदार सेव कर दिया। इससे पहले पहले हाफ के इंजरी टाइम में भी खुसानोव ने उनकी कोशिश गोललाइन से क्लियर कर दी थी। राफेल लियाओ ने लगाई जीत पर मुहर 83वें मिनट में मैदान पर आए राफेल लियाओ ने 87वें मिनट में पुर्तगाल का पांचवां गोल दाग दिया। नेल्सन सेमेडो के कट-बैक पर रोनाल्डो गेंद तक नहीं पहुंच सके, लेकिन पीछे खड़े लियाओ ने दमदार शॉट लगाकर गेंद को टॉप कॉर्नर में भेज दिया। इसके साथ ही पुर्तगाल ने मुकाबला 5-0 से अपने नाम कर लिया। मेसी के साथ खेल रहे छठा वर्ल्ड कप रोनाल्डो और अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी इस साल छठा वर्ल्ड कप खेल रहे हैं। दोनों ही 6 वर्ल्डकप खेलने वाले पहले खिलाड़ी हैं। मेसी ने 2006, 2014, 2018, 2022 और 2026 में गोल किए हैं, जबकि रोनाल्डो ने अपने हर वर्ल्डकप में गोल दागा है। 20 साल से ज्यादा लंबा सफर रोनाल्डो ने अपना पहला वर्ल्डकप गोल 2006 में 21 साल की उम्र में किया था। उनके नाम अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सबसे ज्यादा 143 गोल हैं। वहीं यह मैच उनके करियर का 230वां इंटरनेशनल मुकाबला भी रहा। पुर्तगाल की पहली जीत पुर्तगाल ने अपने पहले मैच में डीआर कांगो के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला था। ऐसे में टीम के लिए यह मुकाबला जीतना जरूरी था। पुर्तगाल ने 5-0 की बड़ी जीत के साथ मौजूदा टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की। -------------------------------- वर्ल्डकप से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें... मेसी वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे सफल गोल स्कोरर बने अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी फुटबॉल वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। ऑस्ट्रिया के खिलाफ मेसी ने पहले अपना 17वां गोल दागकर जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोजा (16 गोल) का रिकॉर्ड तोड़ा और फिर मैच के आखिरी में एक और गोल कर इसे 18 तक पहुंचा दिया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ब्राजील को कभी हरा नहीं पाया स्कॉटलैंड:FIFA वर्ल्ड कप में आज रात भिड़ंत; 39 मैच से नहीं हारा मोरक्को, हैती से मुकाबला
    Next Article
    फुटबॉल वर्ल्ड कप में क्रोएशिया ने पनामा को हराया:नॉकआउट की उम्मीदें कायम, पनामा बाहर; घाना-इंग्लैंड मैच गोलरहित ड्रॉ

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment