Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रोनाल्डो की टीम पुर्तगाल फुटबॉल वर्ल्डकप से बाहर:स्पेन ने 1-0 से हराया, मेजबान अमेरिका को बेल्जियम ने 4-1 से पराजित किया

    1 day ago

    2

    0

    स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानों रोनाल्डो की टीम पुर्तगाल और मेजबान अमेरिका फुटबॉल वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है। मंगलवार को दिन के पहले मैच में पुर्तगाल को स्पेन ने 1-0 से हराया। जबकि, अमेरिका ने बेल्जियम ने 4-1 के बड़े अंतर से हराया। 41 साल के रोनाल्डो अपने करियर का आखिरी वर्ल्ड कप खेल रहे थे। डलास स्टेडियम से बाहर जाते समय फैंस ने खड़े होकर उन्हें सम्मान किया। उन्होंने गंभीर चेहरे के साथ फैंस का अभिवादन किया, इससे यह साफ था कि वे अपने वर्ल्ड कप करियर का अंत जीत के साथ करना चाहते थे। इधर, सिएटल स्टेडियम में मेजबान अमेरिका पर डिफेंस की गलतियां भारी पड़ी। बेल्जियम के चार्ल्स डी केटेलारे ने डबल गोल किए। उन्होंने एक गोल करने में मदद भी की। 57वें मिनट में गोलकीपर मैट फ्रीज की बड़ी गलती मैच का निर्णायक मोड़ साबित हुई। फोटो देखिए… अब दोनों मुकाबलों की मैच रिपोर्ट… पुर्तगाल Vs स्पेन स्पेन ने लगातार छठे मैच में गोल नहीं खाया, यह वर्ल्ड रिकॉर्ड स्पेन वर्ल्ड कप इतिहास में लगातार सबसे अधिक मैचों तक गोल नहीं खाने वाली टीम बन गई। स्पेन ने लगातार छठे मैच में गोल नहीं खाया है। स्पेन ने इटली (1990) और स्विट्जरलैंड (2006-10) का रिकॉर्ड तोड़ दिया। दोनों टीमों ने लगातार 5-5 वर्ल्ड कप मैचों में कोई गोल नहीं खाया था। स्पेन की क्लीन शीट का सिलसिला 2022 वर्ल्ड कप के प्री-क्वार्टर फाइनल में मोरक्को के खिलाफ 0-0 ड्रॉ से शुरू हुआ था। हालांकि, उस मैच में मोरक्को पेनल्टी शूटआउट में आगे बढ़ गया था। मौजूदा वर्ल्ड कप में स्पेन ने ग्रुप चरण में केप वर्डे के खिलाफ गोलरहित ड्रॉ खेला, जिसके बाद लगातार चार मैचों में क्लीन शीट रखते हुए क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई। गोलकीपर सिमोन ने तोड़ा 35 साल पुराना रिकॉर्ड 29 साल के गोलकीपर उनाई सिमोन ने लगातार 609 मिनट तक गोल नहीं खाकर वर्ल्ड कप का नया रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने ऑस्ट्रिया के खिलाफ नॉकआउट मुकाबले में इटली के दिग्गज गोलकीपर वाल्टर जेंगा का 517 मिनट का रिकॉर्ड पीछे छोड़ा था। सिमोन ने 2022 वर्ल्ड कप में जापान के खिलाफ 2-1 गोल खाया था। सिमोन ने पुर्तगाल के खिलाफ पहले हाफ में क्रिस्टियानो रोनाल्डो के दो प्रयास विफल किए। इनमें एक शानदार डाइविंग सेव भी शामिल रही, जब उन्होंने हवा में रहते हुए दोनों हाथों से गेंद को पकड़ लिया। स्पेन अब इसी मजबूत डिफेंस के दम पर वर्ल्ड कप खिताब की दौड़ में सबसे मजबूत दावेदारों में शामिल हो गया है। रोनाल्डो 2006 में खेला था पहला वर्ल्ड कप रोनाल्डो ने 2006 वर्ल्ड कप में डेब्यू किया था। उसी टूर्नामेंट में पुर्तगाल को सेमीफाइनल तक पहुंचाया, जो उनके वर्ल्ड कप करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। 2018 वर्ल्ड कप में स्पेन के खिलाफ ग्रुप मुकाबले में उन्होंने यादगार हैट्रिक लगाई थी। 3-3 से समाप्त हुआ वह मैच वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे रोमांचक मुकाबलों में गिना जाता है। अमेरिका Vs बेल्जियम बेल्जियम के चार्ल्स डी केटेलारे ने 2 गोल दागे बेल्जियम ने मैच के 8वें मिनट में बढ़त बना ली। यहां चार्ल्स डी केटेलारे ने अमेरिकी डिफेंस की उलझन का फायदा उठाते हुए आसान गोल किया। 31वें मिनट में ब्रैंडन मेखेले ने फोलारिन बालोगुन को फाउल किया। इस पर अमेरिका को फ्री-किक मिली। मलिक टिलमैन की फ्री-किक बेल्जियम के खिलाड़ी से डिफ्लेक्ट होकर गोल में चली गई और स्कोर 1-1 हो गया। हालांकि, अमेरिका की खुशी ज्यादा देर नहीं टिक सकी। केवल 61 सेकंड बाद ट्रॉसार्ड के क्रॉस पर डी केटेलारे ने शानदार हेडर लगाकर बेल्जियम को फिर 2-1 की बढ़त दिला दी। 57वें मिनट में अमेरिकी गोलकीपर मैट फ्रीज ने लॉन्ग किक को कंट्रोल करने में गलती कर बैठे। गेंद डी केटेलारे से टकराई और हैंस वानाकेन के पास पहुंची, जिन्होंने दूर से शॉट लगाकर बेल्जियम का तीसरा गोल कर दिया। फिर 67वें मिनट में मैदान पर उतरे रोमेलु लुकाकू ने अतिरिक्त समय के तीसरे मिनट (90+3) में अमेरिका की एक और गलती का फायदा उठाते हुए चौथा गोल दाग दिया और बेल्जियम की 4-1 की जीत पक्की कर दी। आखिर में अब तक का क्वार्टर फाइनल लाइनअप --------------------------------- फुटबॉल वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… मेसी लगातार 8 मैचों में गोल कर चुके, अजेय अर्जेंटीना का मिस्र से मुकाबला FIFA वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 16 में अजेय चल रही डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना का मुकाबला मिस्र से होगा। अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी शानदार फॉर्म में हैं। वे वर्ल्ड कप के लगातार 8 मैचों में गोल कर चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रम्प ने फीफा अध्यक्ष को फोन करके धमकाया:अमेरिकी फुटबॉल खिलाड़ी का रेड-कार्ड रद्द कराया; टीम बेल्जियम से हारकर वर्ल्ड कप से बाहर
    Next Article
    ब्राजील को वर्ल्डकप से बाहर करने वाले कोच की कहानी:25 साल पहले 7 मिनट थमी रही धड़कन; अब नॉर्वे को क्वार्टर फाइनल में पहुंचाया

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment