Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रोनाल्डो ने लगातार 25 सीजन में गोल किया:ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने, इब्राहिमोविच को पीछे छोड़ा; 977वां गोल

    9 hours ago

    1

    0

    क्रिस्टियानो रोनाल्डो लगातार 25 सीजन में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने स्वीडन के दिग्गज फुटबॉलर ज्लातान इब्राहिमोविच का लगातार 24 सीजन में गोल करने का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया। 21 अगस्त को सऊदी प्रो लीग में अल नास्र ने अल रियाद को 4-0 से हराया। 41 साल के रोनाल्डो सब्स्टीट्यूट के तौर पर 62वें मिनट में मैदान पर उतरे और 83वें मिनट में टीम का चौथा गोल किया। यह उनके प्रोफेशनल करियर का 977वां गोल है। 25वें सीजन की शुरुआत गोल के साथ रोनाल्डो ने अपने प्रोफेशनल करियर के 25वें सीजन की शुरुआत भी गोल के साथ की। उन्होंने 2002-03 सीजन में स्पोर्टिंग सीपी के लिए अपना पहला गोल किया था। इसके बाद वह हर सीजन में कम से कम एक गोल करने में कामयाब रहे हैं। 62वें मिनट में मैदान पर आए, 83वें में गोल किया अल रियाद के खिलाफ रोनाल्डो को शुरुआती प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली। वह 62वें मिनट में मैदान पर आए। उस समय अल नास्र 3-0 से आगे थी। 83वें मिनट में आयमन याह्या के लो क्रॉस पर रोनाल्डो ने 8 यार्ड की दूरी से गोल किया। इब्राहिमोविच का रिकॉर्ड पीछे छोड़ा इब्राहिमोविच ने 1999 से 2022-23 तक लगातार 24 सीजन में गोल किए थे। रोनाल्डो ने अब लगातार 25 सीजन में गोल कर उन्हें पीछे छोड़ दिया है। अल नास्र के लिए यह रोनाल्डो का सभी प्रतियोगिताओं में 130वां गोल है। वह अपने करियर के 1,000 गोल के आंकड़े के भी करीब पहुंच गए हैं। अल नास्र की 4-0 से जीत अल नास्र के लिए अब्दुलइलाह अल-अमरी, एंजेलो गैब्रिएल, जोआओ फेलिक्स और रोनाल्डो ने गोल किए। टीम ने अल रियाद को 4-0 से हराया। ---------------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… मेसी ने मेजर लीग में खिलाड़ी के गर्दन पर मारा:दो दिन बाद जुर्माना: फिलाडेल्फिया यूनियन-इंटर मियामी मैच में हुई थी घटना मेजर लीग सॉकर में बुधवार 19 अगस्त को इंटर मियामी और फिलाडेल्फिया यूनियन के बीच खेले गए मैच में इंटर मियामी के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने विपक्षी खिलाड़ी क्विन सुलिवन की गर्दन के पीछे हाथ मारा। पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेंस हॉकी वर्ल्ड कप: ओलिंपिक चैंपियन नीदरलैंड से भिड़ेगा भारत:हारा तो सेमीफाइनल में पहुंचना मुश्किल; इंग्लैंड के खिलाफ हार मिली थी
    Next Article
    विमेंस हॉकी वर्ल्ड कप में नीदरलैंड से हारा भारत:पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल के मौके गंवाए, ऑस्ट्रेलिया से जीतना होगा

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment