Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रेप केस से बचने के लिए सिपाही ने रची साजिश:पीड़िता के पिता पर कराया क्रॉस केस, महिला को रुपए का लालच दिया, 4 गिरफ्तार

    4 hours ago

    1

    0

    मऊ में सिपाही ने रेप केस से बचने के लिए पीड़िता के पिता पर झूठा केस करा दिया। उसने एक महिला के साथ मिलकर पीड़ित युवती के पिता पर रेप का केस करा दिया। शनिवार सुबह पुलिस ने सिपाही समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। सिपाही ने नाबालिग के साथ रेप किया था और फिर उसके वीडियो वायरल किए थे। इसमें वह 6 महीने के लिए जेल गया था। बाहर आने के बाद दोबारा मऊ पुलिस लाइन में पोस्टिंग मिल गई। रेप केस में FR लगवाने के लिए उसने क्रॉस केस बनाने की साजिश रची। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है। अब पूरा मामला समझिए… 7 जुलाई 2023 में एक नाबालिग ने मुहम्मदाबाद गोहना थाने में तैनात सिपाही विशाल भारती पर रेप का केस दर्ज कराया था। नाबालिग ने बताया कि वह 10वीं में पढ़ती है और उसकी मार्कशीट खो गई थी। मार्कशीट लौटाने के बहाने कांस्टेबल विशाल भारती ने अपने कमरे पर बुलाया। कमरे में नशीला पदार्थ पिलाकर उनके साथ रेप किया गया और अश्लील वीडियो बना लिए। जान से मारने की धमकी देकर किसी को न बताने का दबाव बनाया। बाद में मिलने से मना करने पर अश्लील वीडियो इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में रेप, धमकी, पॉक्सो और आईटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया। विशाल भारती 6 महीने से ज्यादा जेल में रहा। जेल से आने के बाद विशाल को फिर से पुलिस लाइन में पोस्टिंग मिल गई। मामले की सुनवाई सेशन कोर्ट में चल रही है। रुपए का लालच देकर केस कराने को कहा रेप केस को कमजोर करने और सजा से बचने के लिए सिपाही विशाल ने क्रॉस केस बनाने की साजिश रची। इसके लिए उसने सकीना खातून, निसार उर्फ नेसार और जोया उर्फ गुल निहार को अपने साथ मिला लिया। विशाल ने सकीना को रुपए का लालच दिया और रेप पीड़िता के पिता के खिलाफ रेप का आरोप लगाने को कहा। सकीना का पति के साथ तलाक हो चुका है और वो अकेली रहती है। रुपए के लालच में आकर 23 जुलाई 2026 को सकीना खातून ने कोतवाली में पीड़िता के पिता के खिलाफ रेप का केस दर्ज करा दिया। उसने आरोप लगाया कि नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसके साथ रेप किया गया और धमकी दी गई। सीडीआर और अकाउंट डिटेल में सामने आया नाम पुलिस ने संदिग्ध मोबाइल नंबरों की सीडीआर निकलवाई गई। अकाउंट डिटेल निकलवाई गई। इसमें विशाल और सकीना के संपर्क में होने की बात सामने आई। जांच में जोया और निसार का नाम भी सामने आया। पूछताछ में चारों ने साजिश की बात स्वीकार कर ली। सोनीधापा मैदान के पास से चारो गिरफ्तार पुलिस ने शनिवार सुबह करीब 5.30 बजे सोनीधापा मैदान के पास चारो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मुख्या आरोपी विशाल भारती अयोध्या का और सकीना मऊ की रहने वाली है। निसार बलिया का और जोया गाजीपुर की रहने वाली है। सकीना ने जिस रेप पीड़िता के पिता पर आरोप लगाया है वो मुंबई में प्राइवेट नौकरी करते हैं। पुलिस टीम को मिलेंगे 10 हजार रुपए SP सर्वेश कुमार मिश्रा ने करीब 12 बजे घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि मामले का खुलासा करने वाली टीम को 10 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा। रेप के फर्जी केस को खत्म कराया जाएगा। आरोपियों को कोर्ट में पेश करके जेल भेजा जा रहा है। इन पर साजिश करने की धारा बढ़ाई जाएगी। -------------------- यह खबर भी पढ़ें… ATS से ट्रेनिंग लेने वाले सिपाही को गोली मारी:एक हाथ, 2 पीठ में लगीं, वाराणसी में तस्करों को पकड़ने गए थे वाराणसी में शुक्रवार देर शाम ATS से ट्रेनिंग लेने वाले लंका थाने के सिपाही को तस्करों ने गोली मार दी। सिपाही को तीन गोलियां लगी हैं। एक गोली हाथ, जबकि 2 कमर के ऊपरी हिस्से में लगी हैं। सिपाही को गंभीर हालत में BHU के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    शादी से पहले शिक्षा मंत्री का करवा चौथ मना:इकरा हसन को गुस्सा आया, अखिलेश की CID 'चच्चू के चेले' को खोज रही
    Next Article
    2 SDM वेटिंग लिस्ट में डाले गए, नई तैनाती रद्द:पीलीभीत से एक दिन पहले हटाए गए थे, 13150 वोटों की गड़बड़ी का मामला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment