Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रेप पीड़िता के मंगेतर ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप:एसपी ने मुख्य आरोपी को 24 घंटे में गिरफ्तारी का दिया आश्वासन

    1 hour ago

    2

    0

    फतेहपुर जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र में 24 अप्रैल को मंगेतर के साथ घूमने गई युवती से दुष्कर्म के मामले में युवती के मंगेतर ने वीडियो वायरल कर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए थे। इस पर एसपी ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए फरार एक लाख रुपये के इनामी भाजपा नेता को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने की बात कही है। यह वीडियो वायरल कर लगाया था आरोप दुष्कर्म पीड़िता के मंगेतर ने सोमवार को वीडियो वायरल कर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए थे। वीडियो में पीड़िता का कहना है कि पुलिस इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं कर रही है और परिवार को न्याय दिलाने में लापरवाही बरत रही है। इतना ही नहीं, पीड़ित परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें उनके ही घर में बंधक बनाकर रखा गया है और किसी भी बाहरी व्यक्ति को उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है। घटना के बाद से ही पीड़िता और उसके मंगेतर के घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। परिवार का कहना है कि यह सुरक्षा के नाम पर उनकी आवाज दबाने की कोशिश है। परिजनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए उच्च अधिकारियों से निष्पक्ष जांच की मांग की है। एसपी ने वायरल वीडियो पर यह कहा युवती के मंगेतर द्वारा वायरल वीडियो को लेकर पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बुधवार को बताया कि रेप पीड़िता और मुकदमे के वादी ने कहा है कि वे पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं, उन्हें न्याय नहीं मिल पा रहा है और उनके आवागमन पर भी रोक लगाई गई है। उन्होंने कहा कि इस मामले में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही सुरक्षा के मद्देनज़र पहले ही निर्देश दिए गए हैं कि विभिन्न राजनीतिक दलों और संगठनों के लोग वहां आकर पीड़िता की निजता और गोपनीयता का उल्लंघन न करें तथा उसकी अस्मिता का सम्मान बनाए रखें। इसके अलावा, शांति व्यवस्था पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े, इसके लिए एहतियातन सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। पीड़िता को सभी आवश्यक कानूनी और चिकित्सकीय सहायता प्रदान की जा रही है। मुआवजे से संबंधित जानकारी भी उन्हें दे दी गई है और उसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तारी के लिए विभिन्न टीमें लगाई गई हैं और दावा किया कि अगले 24 घंटों में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    IPL मैच के दौरान इस्तेमाल होने वाले कैमरे बंद:CCTV के उपकरण चोरी, लखनऊ में सेफ सिटी के तहत लगे थे; FIR दर्ज
    Next Article
    देश में पहली बार डिजिटल जनगणना, स्व-गणना का विकल्प:7 से 21 मई 2026 तक पोर्टल से कर सकेंगे अपनी गणना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment