Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देश में पहली बार डिजिटल जनगणना, स्व-गणना का विकल्प:7 से 21 मई 2026 तक पोर्टल से कर सकेंगे अपनी गणना

    1 hour ago

    1

    0

    औरैया में जनगणना 2027 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार देश में पहली बार डिजिटल माध्यम से जनगणना कराई जाएगी। इसके तहत, मकान गणना और सूचीकरण से पहले आमजन को 7 मई से 21 मई 2026 के बीच स्व-गणना का विकल्प दिया गया है। स्व-गणना प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए प्रमुख जनगणना अधिकारी/जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि ग्राम स्तर पर विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की उपस्थिति में खुली बैठकें आयोजित कर ग्रामीणों की स्व-गणना सुनिश्चित की जाए। इसके लिए सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्ययोजना बनाई जाए। जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिए कि जनपद के सभी विद्यालयों में प्रार्थना सभा के दौरान स्व-गणना के संबंध में जानकारी दी जाए। इसके अतिरिक्त, नाटक, स्लोगन, चित्रकला और रंगोली जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित कर छात्रों के माध्यम से आमजन को स्व-गणना और जनगणना के प्रति जागरूक किया जाए। सक्षम छात्रों द्वारा उनके अभिभावकों की स्व-गणना भी कराई जाए। उपायुक्त मनरेगा और एनआरएलएम को महिला समूहों, बैंक सखी, लखपति दीदी और रोजगार सेवकों की स्व-गणना अवधि में उनका कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए गए। जिला युवा कल्याण अधिकारी को पीआरडी जवानों और युवक मंगल दल के सदस्यों की स्व-गणना कराकर प्रतिदिन सूचना उपलब्ध कराने को कहा गया। समस्त मंडी सचिवों और अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत को आमजन में जागरूकता बढ़ाने के लिए जनगणना से संबंधित होर्डिंग लगाने के निर्देश दिए गए। जहां पब्लिक एड्रेसिंग सिस्टम लगे हैं, वहां जिंगल के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। जिलाधिकारी ने सभी चार्ज अधिकारियों/अपर जिला जनगणना अधिकारियों और प्रमुख विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे पहले अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की स्व-गणना सुनिश्चित करें। इसके बाद, उनके माध्यम से अधिक से अधिक लोगों की स्व-गणना कराई जाए, जिसकी विभागवार दैनिक सूचना गूगल शीट पर उपलब्ध कराई जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रेप पीड़िता के मंगेतर ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप:एसपी ने मुख्य आरोपी को 24 घंटे में गिरफ्तारी का दिया आश्वासन
    Next Article
    DM ने महिला PAC बटालियन का निरीक्षण किया:बदायूं में निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment