Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रिपोर्ट- अमेरिका पर हमला कर सकता है ईरान:केमिकल हथियार के इस्तेमाल की तैयारी; ट्रम्प के बड़े अधिकारी निशाने पर, सुरक्षा बढ़ाई

    11 hours ago

    1

    0

    अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को शक है कि ईरान राजधानी वॉशिंगटन में डर्टी बम या केमिकल हथियार से हमला करने की योजना बना रहा है। CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, इस संभावित हमले में ट्रम्प प्रशासन के बड़े अधिकारियों को निशाना बनाया जा सकता है। इस खुफिया जानकारी के सामने आने के बाद अमेरिकी अधिकारियों ने पिछले एक हफ्ते में कई बैठकें कीं। इनमें संभावित हमले के खतरे और उससे बचाव के तरीकों पर चर्चा हुई। एहतियात के तौर पर कुछ अधिकारियों की सुरक्षा भी बढ़ाई गई है। खुफिया एजेंसियों से जुड़े 7 अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, ईरान ऐसे हमले के अलग-अलग विकल्पों पर विचार कर रहा है। हालांकि, अभी तक ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है जिससे यह साबित हो कि ईरान ने हमला करने का फैसला कर लिया है। अमेरिका को शक- देश में पहले से हो सकता है खतरनाक हथियार अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को ऐसी बातचीत का पता चला है जिसमें ईरान ने अमेरिका के अंदर बम बनाने का सामान छिपाकर रखने की बात कही है। हालांकि अमेरिकी अधिकारियों को इस जानकारी की सच्चाई पर शक है। इसके बावजूद कई अधिकारियों को लगता है कि ईरान ने अमेरिका में डर्टी बम (रेडियोएक्टिव पदार्थ) या जहरीले केमिकल पहले से पहुंचाकर रखे हो सकते हैं। ईरान को हमला करने के लिए अपने लोगों को अमेरिका भेजने की भी जरूरत नहीं होगी। वह अमेरिका में पहले से रह रहे किसी व्यक्ति को हमले के लिए तैयार कर सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक खुफिया जानकारी से जुड़े एक सूत्र ने कहा कि अमेरिका की सीमा पर पिछले कई सालों से सुरक्षा में खामियां रही हैं। ऐसे में हमले के लिए जरूरी सामान और लोगों को देश के अंदर पहुंचाना आसान हो सकता है। एक दूसरे सूत्र के मुताबिक अमेरिका के कई सुरक्षा अधिकारियों को लगता है कि रेडियोएक्टिव सामग्री कई साल या दशकों पहले से ही देश में छिपाकर रखी गई हो सकती है। ट्रम्प के अधिकारियों की सुरक्षा बढ़ाई ईरान की ओर से हमले के खतरे के बीच अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट को सैन्य आवास में शिफ्ट कर दिया है। उन्हें पिछले हफ्ते वहां भेजा गया था। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक ईरान पहले भी ट्रम्प प्रशासन के मौजूदा और पूर्व अधिकारियों को निशाना बनाने की कोशिश कर चुका है। साल 2024 में ट्रम्प की हत्या के लिए सुपारी देने की साजिश भी सामने आई थी। हालांकि पहले ऐसी साजिशों में ज्यादातर अमेरिकी अधिकारियों को विदेश यात्रा के दौरान निशाना बनाने की कोशिश की गई थी। अमेरिकी सैनिकों पर भी केमिकल हमले का खतरा अमेरिकी खुफिया एजेंसियां एक दूसरी जानकारी पर भी नजर रख रही हैं। इसके मुताबिक ईरान मिडिल ईस्ट में तैनात अमेरिकी सैनिकों पर केमिकल हथियारों से हमला कर सकता है। दो अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि सैनिकों के पास ऐसे हमले से बचने के लिए पर्याप्त सुरक्षा उपकरण और ट्रेनिंग नहीं है। इस खतरे को देखते हुए अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में तैनात अपने राजनयिकों और खुफिया अधिकारियों की सुरक्षा की तैयारी भी शुरू कर दी है। उन्हें जरूरी सुरक्षा उपकरण और ट्रेनिंग देने की योजना बनाई जा रही है। जंग खत्म करने की बातचीत के बीच तनाव बढ़ा अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने को लेकर बातचीत चल रही है। लेकिन होर्मुज स्ट्रेट खोलने, अमेरिकी नाकेबंदी हटाने और लड़ाई रोकने पर अब तक कोई सहमति नहीं बन पाई है। ट्रम्प ने पिछले हफ्ते कहा था कि जंग जल्द खत्म हो जाएगी। एक सूत्र के मुताबिक अगले कुछ हफ्ते दोनों देशों के बीच समझौते के लिहाज से बेहद अहम होंगे। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि ईरान जानता है कि अगर उसने अमेरिका या मिडिल ईस्ट में डर्टी बम या केमिकल हथियार का इस्तेमाल किया तो उसे जवाबी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। ईरान ने दो अमेरिकी नौसेनिक अधिकारियों को धमकी दी थी ईरान ने 14 नवंबर को अमेरिकी नौसेना के दो अधिकारियों को धमकी दी थी। दक्षिण अफ्रीका में ईरानी दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दोनों की तस्वीरें और नाम शेयर करते हुए लिखा था कि 'हम तुम्हें ढूंढ निकालेंगे।' ईरान का आरोप है कि कमांडर लेह आर टेट और लेफ्टिनेंट कमांडर जेफ्री ई यॉर्क ने 28 फरवरी को मिनाब के एक स्कूल पर टॉमहॉक मिसाइलें दागने का आदेश दिया था। इस हमले में 168 बच्चों की मौत हुई थी। ---------------------- यह खबर भी पढ़ें… इमरान खान की जजों को चिट्ठी-जेल से जिंदा लौटना मुश्किल: ब्रेन हैमरेज या हार्ट अटैक से मर जाऊंगा, रोज 22-22 घंटे अकेले रखा जा रहा पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने देश की तीन बड़ी अदालतों के जजों को चिट्ठी लिखकर अपने और पत्नी बुशरा बीबी के इलाज की मांग की है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    PM मोदी फिलीपींस के सबसे पुराने गुरुद्वारे पहुंचे, मत्था टेका:आसियान-भारत समिट में बोले- दुनिया में शांति जरूरी; आज ट्रम्प से मिलेंगे
    Next Article
    सॉफ्टवेयर बग ने अमेरिकी बैंकों का कामकाज रोका:ट्रांजेक्शन स्लो, लोगों का पैसा अटका; 8.6 करोड़ कस्टमर्स वाले जेपी मॉर्गन बैंक के सिस्टम में गड़बड़ी

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment