Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रिपोर्ट- भारत के पास 36 नहीं, 32 एक्टिव राफेल:पूर्व वायुसेना उप प्रमुख ने गलत बताया, ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान ने गिराने का दावा किया था

    19 hours ago

    1

    0

    ब्रिटिश एविएशन मैगजीन फ्लाइट ग्लोबल की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत के पास 36 नहीं, 32 एक्टिव राफेल हैं। हालांकि यह नहीं बताया गया कि बाकी 4 विमान कहां हैं या उन्हें सक्रिय सूची से क्यों हटाया गया। पूर्व वायुसेना उप प्रमुख एयर मार्शल एन. तिवारी ने इस रिपोर्ट के आंकड़ों को पूरी तरह गलत बताया है। उन्होंने मैगजीन से अपने सूत्रों की विश्वसनीयता की दोबारा जांच करने को कहा है। दरअसल, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने भारत के चार राफेल विमान मार गिराने का दावा किया था। पूर्व एयर मार्शल तिवारी ने कहा कि जिन राफेल विमानों को मार गिराने का दावा किया गया था, वे अंतरराष्ट्रीय सैन्य अभ्यासों में उड़ान भरते दिखे। मैगजीन ने पिछले साल 35 राफेल विमानों को एक्टिव बताया था फ्लाइटग्लोबल की 2027 वर्ल्ड एयर फोर्सेज डायरेक्टरी रिपोर्ट में 160 देशों के सैन्य विमान बेड़ों के आंकड़े शामिल हैं। मैगजीन में भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों की सूची में राफेल DH/EH की संख्या 32 बताई गई है। DH दो सीटों वाला और EH एक सीट वाला राफेल विमान है। भारत ने फ्रांस से कुल 36 राफेल खरीदे थे। इनमें 28 एक सीट वाले और 8 दो सीट वाले विमान शामिल हैं। पिछले साल की रिपोर्ट में मैगजीन ने 35 राफेल विमानों को सक्रिय बताया था। इस बार संख्या घटाकर 32 कर दी गई है। रिपोर्ट में इस बदलाव का कोई कारण या समर्थन में सबूत नहीं दिया गया है। यह रिपोर्ट ब्रिटेन की एविएशन डेटा और एनालिटिक्स कंपनी सीरियम के आंकड़ों के आधार पर तैयार की गई है। मैगजीन फ्लाइटग्लोबल की रिपोर्ट पूर्व एयरमार्शल बोले- पहले दिए गए टेल नंबर वाले विमान उड़ान भर रहे एयर मार्शल एन. तिवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि फ्लाइटग्लोबल के इन्हीं सूत्रों ने पहले उन राफेल विमानों के टेल नंबर दिए थे, जिन्हें पाकिस्तान ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान मार गिराने का दावा किया था। तिवारी के मुताबिक, उन टेल नंबर वाले विमान बाद में अंतरराष्ट्रीय सैन्य अभ्यासों में उड़ान भरते दिखाई दिए। उन्होंने भारतीय वायुसेना की पहली महिला राफेल पायलट स्क्वाड्रन लीडर शिवांगी सिंह का भी जिक्र किया। तिवारी ने कहा कि इन्हीं सूत्रों ने शिवांगी सिंह को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बंदी बनाए जाने का दावा किया था, जबकि बाद में उनकी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ तस्वीर सामने आई थी। पाकिस्तान ने रिपोर्ट को अपने दावे के समर्थन में बताया फ्लाइटग्लोबल की रिपोर्ट सामने आने के बाद पाकिस्तान ने इसे अपने दावे के समर्थन में पेश किया। पाकिस्तान का दावा रहा है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उसने भारत के चार राफेल विमान मार गिराए थे। पाकिस्तान के अखबार डॉन ने भी रिपोर्ट के आंकड़ों को इस दावे की पुष्टि के तौर पर पेश किया। हालांकि, पाकिस्तान ने अपने दावे के समर्थन में राफेल विमानों के मलबे या सैटेलाइट तस्वीरों जैसे सत्यापित सबूत पेश नहीं किए हैं। भारत के रक्षा अधिकारियों ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान विमान खोने की बात स्वीकार की थी, लेकिन विमानों की संख्या और उनके प्रकार की जानकारी नहीं दी थी। उन्होंने पाकिस्तान के चार राफेल गिराने के दावे को खारिज किया था। वायुसेना के टेंडर में सभी 36 राफेल के लिए सपोर्ट मांगा गया जून 2026 में भारतीय वायुसेना ने सभी 36 राफेल विमानों के लिए 'ब्रिज सपोर्ट' मांगा था। यह लड़ाकू विमानों के तकनीकी सहयोग और लॉजिस्टिक्स के लिए दिया जाने वाला अल्पकालिक अनुबंध होता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस टेंडर को पूरे राफेल बेड़े के लिए तकनीकी सहायता और रखरखाव की योजना के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, टेंडर से यह साबित नहीं होता कि सभी 36 विमान एक ही समय पर ऑपरेशनल थे। फ्लाइटग्लोबल की रिपोर्ट में बताया गया कि भारत 114 और राफेल विमान खरीदने की योजना पर भी काम कर रहा है। इसके लिए फ्रांस को ऑर्डर दिया गया है। वहीं, भारतीय नौसेना के लिए 26 राफेल विमानों का अलग से ऑर्डर दिया जा चुका है। ------------------------------ यह खबर भी पढ़ें… एयर चीफ मार्शल बोले-पाकिस्तान का J-35 फाइटरजेट चिंता की बात:भारत को हर साल 36-40 फाइटर जेट चाहिए; मौजूदा स्क्वॉड्रन घटकर 29 हुईं, 42 मंजूर एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने कहा कि तेजस लड़ाकू विमानों को शामिल करने में हो रही देरी से भारतीय वायुसेना को नुकसान हो रहा है। मौजूदा हालात में चुनौतियों से निपटने के लिए हवाई ताकत बहुत जरूरी होती जा रही है और वायुसेना के पास फाइटर जेट स्क्वाड्रन की संख्या कम हो रही है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    घरों में बची दवाइयों से शुरू किया 'मेडसाइकिल' अभियान:जरूरतमंदों तक पहुंचाईं 173 किलो दवाइयां; 527 किलो को सुरक्षित तरीके से डिस्पोज किया
    Next Article
    भोपाल में बनी बर्ड फ्लू की दुनिया की पहली वैक्सीन:1-2 रुपए होगी एक डोज की कीमत; शिवराज बोले- 300 करोड़ में बनेगी BSL-4 लैब

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment