Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रिपोर्ट- नेतन्याहू आइजनकोट को PM बनाने को तैयार:इजराइल में बारी-बारी से सरकार चलाने का प्रस्ताव देंगे, पहले आइजनकोट फिर खुद बनेंगे प्रधानमंत्री

    1 day ago

    8

    0

    इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू विपक्षी नेता गादी आइजनकोट को प्रधानमंत्री बनाने को तैयार हो गए हैं। टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक, नेतन्याहू जल्द प्रस्ताव सामने रख सकते हैं। इसके तहत दोनों नेता बारी-बारी से सरकार चलाएंगे। पहले आइजनकोट प्रधानमंत्री बनेंगे और उनके बाद नेतन्याहू यह जिम्मेदारी संभालेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, यह प्रस्ताव पहले ही एक आइजनकोट तक पहुंचा दिया गया है। हालांकि, आइजनकोट को नेतन्याहू के इस प्रस्ताव पर भरोसा नहीं है। वे अगले हफ्ते नई सरकार बनाने की तैयारी कर रहे हैं। उनके पास 6 दिसंबर तक सरकार बनाने का समय है। लिबरमैन बोले- यह दोबारा चुनाव कराने की चाल यिजराइल बेतेनु पार्टी के प्रमुख एविगडोर लिबरमैन ने शुक्रवार को नेतन्याहू के इस प्रस्ताव को लेकर चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि नेतन्याहू सरकार बनाने की कोशिशों को रोकने के लिए ऐसा प्रस्ताव दे सकते हैं। लिबरमैन ने सोशल मीडिया पर लिखा, नई सरकार बनती दिख रही है। संभावना है कि नेतन्याहू आइजनकोट को रोटेशन का प्रस्ताव दें, लेकिन सभी को समझना चाहिए कि यह सिर्फ एक चाल है। लिबरमैन के मुताबिक, नेतन्याहू दोबारा चुनाव कराना चाहते हैं। वे एक साथ सरकार बनाने की बातचीत को आखिरी समय तक खींचेंगे और फिर कोई बहाना बनाकर उसे तोड़ देंगे। उन्होंने कहा कि अगर ऐसी सरकार बन भी जाती है, तो नेतन्याहू कुछ महीनों में उसमें विवाद खड़ा करके देश को फिर चुनाव में ले जाने की कोशिश करेंगे। आइजनकोट को बहुमत के लिए 13 सीटों की जरूरत आइजनकोट के चार दलों के गठबंधन के पास कुल 48 सीटें हैं। इजराइल की संसद में बहुमत के लिए 61 सीटें जरूरी हैं। ऐसे में उन्हें 13 और सीटों की जरूरत है। इसके लिए आइजनकोट दो अरब पार्टियों का समर्थन ले सकते हैं या फिर दो कट्टरपंथी यहूदी धार्मिक पार्टियों को अपने साथ ला सकते हैं। फिलहाल वे दोनों रास्तों को मिलाकर सरकार बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इसके तहत वे यहूदी धार्मिक पार्टी यूनाइटेड टोरा जूडिज्म और अरब पार्टी राअम को साथ लाना चाहते हैं। हालांकि, ऐसा करने से उनके गठबंधन के कुछ नेताओं के चुनावी वादे टूट जाएंगे। इन नेताओं ने चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि वे अरब या कट्टरपंथी यहूदी धार्मिक पार्टियों के साथ सरकार नहीं बनाएंगे। लेकिन चुनाव के नतीजे साफ नहीं आने के कारण अब सभी दल दोबारा चुनाव से बचने के लिए समझौता करने को तैयार हो रहे हैं। डेमोक्रेट्स पार्टी के प्रमुख यायर गोलान ने अरब पार्टियों के समर्थन से अल्पमत सरकार बनाने की बात कही है। उनका कहना है कि नेतन्याहू को सत्ता से हटाने का यही एकमात्र रास्ता है। आइजनकोट बोले- लिकुड गंभीरता से बात नहीं कर रही आइजनकोट ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक लंबी पोस्ट लिखकर कहा कि वे लिकुड के साथ एक साथ सरकार बनाने के लिए समझौता करने को तैयार हैं, लेकिन लिकुड पार्टी इस दिशा में गंभीरता से बातचीत नहीं कर रही। उन्होंने बताया कि पिछले दो हफ्तों में याशार और लिकुड की बातचीत करने वाली टीमें सिर्फ पांच बार मिली हैं। लिकुड ने ज्यादा बार बैठक करने की मांग भी नहीं मानी। आइजनकोट ने आरोप लगाया कि लिकुड तीन अहम मुद्दों पर चर्चा करने से बच रही है। उन्होंने बताया कि उनका गठबंधन सरकारी जांच आयोग बनाने की शर्तों और न्याय व्यवस्था में बदलाव को लेकर भी समझौता करने को तैयार था। इसके बावजूद लिकुड ने दो हफ्तों की बातचीत में कोई ठोस प्रस्ताव नहीं दिया। 6 दिसंबर तक का वक्त, नहीं बनी सरकार तो फिर नेतन्याहू की बारी राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने 8 नवंबर को आइजनकोट को सरकार बनाने की जिम्मेदारी सौंपी थी। उन्हें 6 दिसंबर तक बहुमत जुटाना है। जरूरत पड़ने पर राष्ट्रपति यह समयसीमा 14 दिन और बढ़ा सकते हैं। आइजनकोट के लिए यह तारीख निजी तौर पर भी अहम है। 7 दिसंबर को उनके बेटे गाल की मौत की तीसरी बरसी है। 25 साल के गाल की मौत गाजा में लड़ाई के दौरान हुई थी। अगर आइजनकोट तय समय में सरकार नहीं बना पाए, तो राष्ट्रपति दोबारा नेतन्याहू को मौका दे सकते हैं। नेतन्याहू भी बहुमत नहीं जुटा पाए, तो इजराइल में फिर से चुनाव कराने पड़ सकते हैं। फिलहाल नेतन्याहू के लिए सबसे बड़ी चिंता यह है कि जिन पार्टियों के सहारे उनकी सरकार टिकी है, उनमें ही टूट की आशंका बढ़ रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पाक-चीन-तुर्की के स्पेस गठजोड़ पर भारत सतर्क, CDS ने बताया काउंटर प्लान
    Next Article
    पेरू में भारतीय की कार पर 30 गोलियां चलाईं:सोना-जेवर से भरे बैग और सूटकेस लूटे; भारतीय समेत 2 घायल

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment