Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पेरू में भारतीय की कार पर 30 गोलियां चलाईं:सोना-जेवर से भरे बैग और सूटकेस लूटे; भारतीय समेत 2 घायल

    2 hours ago

    2

    0

    पेरू में हथियारबंद बदमाशों ने एक भारतीय की कार पर 30 से ज्यादा गोलियां चलाईं। कार में भारतीय युवक के साथ पेरू की एक महिला भी सवार थी। दोनों एयरपोर्ट जा रहे थे, तभी बदमाशों ने कई गाड़ियों से उनकी SUV को घेर लिया। हमलावरों ने कार में सवार लोगों पर गोलियां चलाईं। इसके बाद दरवाजे खोलकर सोने के जेवर से भरे बैग और सूटकेस लूटकर फरार हो गए। हमले में भारतीय युवक और महिला घायल हुए हैं। दोनों की हालत खतरे से बाहर है। एयरपोर्ट जाते समय रास्ता रोककर हमला किया यह घटना स्थानीय समय के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे ला पेरला जिले में सांता रोसा पहाड़ी के पास हुई। भारतीय युवक और महिला जॉर्ज शावेज इंटरनेशनल एयरपोर्ट जा रहे थे। पेरू के अखबार 'एल कॉमर्सियो' के मुताबिक, हथियारबंद बदमाश कई गाड़ियों में सवार होकर आए थे। उन्होंने अपनी गाड़ियों से पीड़ितों की काली SUV का रास्ता रोक दिया, ताकि वे वहां से भाग न सकें। पुलिस को शक है कि हमलावरों ने पीडितों का पीछा किया था। यह पहले से प्लान किया गया हमला था। हमलावरों की तैयारी से ऐसा लग रहा है। कार को टक्कर मारी, फिर जबरन दरवाजे खोले घटना का वीडियो भी सामने आया है। इसमें नकाब पहने बदमाश कार को चारों तरफ से घेरकर उस पर लगातार गोलियां चलाते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने SUV को अपनी गाड़ी से टक्कर भी मारी। इसके बाद कार के दरवाजे जबरन खोलकर बैग, सूटकेस और एक ब्रीफकेस लूट लिया। इनमें सोने के जेवर होने की बात कही जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रिपोर्ट- नेतन्याहू आइजनकोट को PM बनाने को तैयार:इजराइल में बारी-बारी से सरकार चलाने का प्रस्ताव देंगे, पहले आइजनकोट फिर खुद बनेंगे प्रधानमंत्री
    Next Article
    स्पेन के पास प्रवासियों की नाव में 15 शव मिले:समुद्री पानी पीने से मौत की आशंका; इंजन खराब था, 3 दिन से फंसे थे

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment