Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रिपोर्ट- ट्रम्प रक्षा मंत्री हेगसेथ को हटा सकते हैं:ईरान पर हमला करने के लिए उकसाया था, 8 महीने बाद भी खत्म नहीं हुई जंग

    1 day ago

    3

    0

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ को पद से हटा सकते हैं। अमेरिकी मैगजीन 'द अटलांटिक' की रिपोर्ट के मुताबिक, हेगसेथ ने उन्हें ईरान पर हमला करने के लिए उकसाया था। रिपोर्ट के मुताबिक हेगसेथ ने ट्रम्प को भरोसा दिलाया था कि युद्ध कुछ ही महीने में खत्म हो जाएगा। हालांकि, 8 महीने बाद भी जंग जारी है। अब ट्रम्प यह तय करने में जुटे हैं कि यह युद्ध इतना लंबा खिंचने की पीछे कौन जिम्मेदार है। ट्रम्प ने सेना प्रमुख के कामकाज पर भी सवाल उठाए ट्रम्प अपने कुछ करीबी सहयोगियों से रक्षा मंत्री हेगसेथ और अमेरिकी सेना के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन जनरल डैन केन के कामकाज के बारे में राय ले रहे हैं। हेगसेथ और केन युद्ध को लेकर ट्रम्प के प्रमुख सलाहकार रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाइट हाउस के कई लोग हेगसेथ को पसंद नहीं करते। ट्रम्प के कुछ करीबी लोगों का मानना है कि हेगसेथ युद्ध की असली हालात राष्ट्रपति को नहीं बता रहे। वे उन्हें खुश रखने के लिए सिर्फ अच्छी बातें ही बताते हैं। हालांकि, पेंटागन के प्रवक्ता सीन पार्नेल ने इन आरोपों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि हेगसेथ राष्ट्रपति और व्हाइट हाउस के वरिष्ठ अधिकारियों को सैन्य कार्रवाई की पूरी जानकारी देते हैं। ट्रम्प को मिडटर्म चुनाव में नुकसान का डर ट्रम्प को लगता है कि ईरान युद्ध का असर मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की जीत पर पड़ रहा है। दोनों सदनों में बहुमत खोने की आशंका जताई जा रही है। ट्रम्प इससे नाराज हैं। वे अपनी राजनीतिक मुश्किलों के लिए युद्ध को जिम्मेदार मान रहे हैं। अब वे उन लोगों की जवाबदेही तय करना चाहते हैं, जिन्होंने उन्हें जल्दी जीत का भरोसा दिया था। 29 अक्टूबर को रक्षा मंत्री हेगसेथ और जनरल डैन केन ने ट्रम्प और उपराष्ट्रपति वेंस को युद्ध से जुड़े कई विकल्प बताए थे। इससे जरिए वे ऐसा माहौल बनाना चाहते थे, जिसमें ट्रम्प जीत का दावा कर सकें। ट्रम्प का भरोसा जीतने की कोशिश में जुटे हेगसेथ हेगसेथ ने ट्रम्प की नजरों में अपनी छवि मजबूत करने के लिए मीडिया में गोपनीय जानकारी लीक करने के शक में अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की है। पिछले हफ्ते उन्होंने ज्वाइंट स्टाफ के प्लानिंग डायरेक्टर लेफ्टिनेंट जनरल ब्रेट सिल्विया को पद से हटा दिया। पेंटागन के अधिकारियों के मुताबिक, ईरान युद्ध और हथियारों की कमी से जुड़ी खबरें लीक होने के बाद यह कार्रवाई की गई। हेगसेथ का मानना है कि जनरल डैन केन के अधीन काम करने वाले ज्वाइंट स्टाफ में गोपनीय जानकारी लीक हो रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, वे अपने करीबी लोगों के सामने खुद को ऐसे अधिकारी के रूप में पेश करते हैं, जो हर हाल में राष्ट्रपति का साथ देते हैं। यह बात ट्रम्प को पसंद आती है। वे अपने पहले कार्यकाल से ही पेंटागन के वरिष्ठ अधिकारियों की वफादारी पर शक करते रहे हैं। उन्हें लगता है कि कुछ अधिकारी उनके प्रति पूरी तरह वफादार नहीं हैं। -------------------------- यह खबर भी पढ़ें… ट्रम्प की नेतन्याहू से फोन पर बात: बाद में बोले- ईरान के 1-2 ठिकाने उड़ाने बाकी, रिपोर्ट- अमेरिका 4 नवंबर को हमला कर सकता है अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से शनिवार को फोन पर बातचीत की। यह जानकारी वॉल स्ट्रीट जर्नल ने दी। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांग्लादेश में ढाई गुना वेतन की मांग के लिए प्रदर्शन:मजदूरों की सुरक्षाकर्मियों से झड़प, हाईवे जाम; सरकार बोली- हिंसा के पीछे हसीना के लोग
    Next Article
    इंसान का शरीर धीरे-धीरे ठंडा पड़ रहा:अब 37 डिग्री नहीं रहा सामान्य तापमान, 150 साल में बदल गया इंसानी शरीर

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment