Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राप्ती का जलस्तर बढ़ा, तटवर्ती गांवों में अलर्ट:बलरामपुर में बाढ़ से निपटने को प्रशासन पूरी तरह तैयार

    1 day ago

    1

    0

    बलरामपुर पिछले दो दिनों से हो रही रुक-रुक कर बारिश के कारण राप्ती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। सोमवार सुबह 8 बजे तक नदी का जलस्तर 101.840 मीटर दर्ज किया गया। इसी अवधि में जिले में 8.6 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है। नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने तटवर्ती गांवों में सतर्कता अलर्ट जारी कर दिया है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले में 32 बाढ़ चौकियां, 19 बाढ़ शरणालय और 32 मेडिकल टीमें सक्रिय कर दी गई हैं। संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है, साथ ही राहत एवं बचाव संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। प्रशासन ने तटवर्ती क्षेत्रों के निवासियों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रशासन को सूचित करने की अपील की है। नदी के जलस्तर और मौसम की स्थिति पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संतकबीरनगर में रेलवे ठेकेदार, मत्स्य सचिव पर FIR दर्ज:नई रेल लाइन के गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की हुई थी मौत
    Next Article
    श्रावस्ती SDM पीयूष जायसवाल का मैनपुरी तबादला:कानपुर विकास प्राधिकरण भेजे गए, रवि प्रताप इकौना की कमान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment