Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राप्ती नदी में मासूम लापता, तलाश जारी:तीसरे दिन भी नहीं लगा सुराग, एसडीआरएफ की टीम लगी

    1 hour ago

    1

    0

    बलरामपुर देहात क्षेत्र के बेनीजोत गांव में राप्ती नदी में डूबे छह वर्षीय सनी पुत्र महेश शुक्ल का तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है। यह घटना बीते शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे हुई। सनी अपनी 14 वर्षीय चचेरी बहन रोशी उर्फ हिमानी शुक्ला के साथ गांव के पीछे स्थित बाग में खेल रहा था। खेलते-खेलते दोनों नदी किनारे पहुंच गए। वे वहां रखे एक पत्थर पर बैठकर अपने पैर धो रहे थे, तभी अचानक फिसलकर राप्ती नदी में गिर गए। घटना के तुरंत बाद शुरू किए गए सर्च ऑपरेशन में रोशी का शव करीब डेढ़ किलोमीटर दूर बेलहा गांव के पास से बरामद कर लिया गया था। उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है। हालांकि, सनी का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। देहात कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी ने बताया कि बच्चे की तलाश में एसडीआरएफ की टीम लगातार जुटी हुई है। नदी के किनारों और गहराई वाले इलाकों में गहन खोजबीन की जा रही है। रविवार को भी एसडीआरएफ ने सर्च ऑपरेशन तेज किया, लेकिन दोपहर तक सनी का कोई सुराग नहीं मिल सका। तलाश अभियान जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोनभद्र पुलिस ने 336 खोए मोबाइल फोन बरामद किए:65 लाख रुपये के फोन लौटाए, साइबर ठगी के 27 लाख भी वापस कराए
    Next Article
    शाहजहांपुर में डीसीएम की टक्कर:सड़क पार कर रहे किसान की मौत, लोगों ने चालक को पकड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment