Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोनभद्र पुलिस ने 336 खोए मोबाइल फोन बरामद किए:65 लाख रुपये के फोन लौटाए, साइबर ठगी के 27 लाख भी वापस कराए

    1 hour ago

    1

    0

    सोनभद्र पुलिस ने साइबर अपराधों की रोकथाम और खोए मोबाइल फोन की बरामदगी के अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने CEIR पोर्टल के माध्यम से 336 खोए मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 65 लाख रुपये है। इसके अतिरिक्त, साइबर ठगी के 66 पीड़ितों को 27.26 लाख रुपये से अधिक की धनराशि भी वापस कराई गई है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान के तहत, सर्विलांस सेल, एसओजी टीम और जनपद के सभी थानों की संयुक्त टीमों ने तकनीकी विश्लेषण और सतत निगरानी का उपयोग किया। मार्च 2026 से अब तक कुल 336 मोबाइल फोन सफलतापूर्वक ट्रेस कर बरामद किए गए। बरामद किए गए मोबाइल फोन को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रूणवाल ने पीड़ितों को मोबाइल फोन वितरित किए। अपने कीमती फोन वापस मिलने पर नागरिकों ने सोनभद्र पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया। बता दे कि फरवरी 2026 में भी 151 मोबाइल फोन बरामद कर लौटाए गए थे। साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत, जनपदीय साइबर सेल/साइबर क्राइम पुलिस थाना और साइबर हेल्प डेस्क ने भी प्रभावी कार्रवाई किया, जिसके तहत 12 मार्च 2026 से अब तक साइबर ठगी से प्रभावित 66 पीड़ितों की कुल 27,26,442 रुपये की धनराशि उनके बैंक खातों में सुरक्षित वापस कराई गई है। इसके अलावा, फरवरी 2026 (1 फरवरी 2026 से 11 मार्च 2026) के दौरान भी 86 पीड़ितों की 35,86,160 रुपये की धनराशि वापस कराई जा चुकी है। यह सफलता NCRP पोर्टल पर लगातार निगरानी, साइबर हेल्पलाइन 1930 पर प्राप्त शिकायतों पर त्वरित संज्ञान, संदिग्ध खातों को तत्काल होल्ड करने, डिजिटल साक्ष्यों के विश्लेषण और बैंकों के साथ समन्वय के माध्यम से प्राप्त हुई है। अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ने इस उपलब्धि के लिए सर्विलांस सेल, एसओजी टीम और संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार जनसेवा के प्रति प्रतिबद्ध रहकर कार्य करने हेतु प्रेरित किया। सोनभद्र पुलिस आमजन से अपील किया है कि साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें अथवा cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में किसान 4 मई को करेंगे पैदल मार्च:विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन की तैयारी
    Next Article
    राप्ती नदी में मासूम लापता, तलाश जारी:तीसरे दिन भी नहीं लगा सुराग, एसडीआरएफ की टीम लगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment