Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रसोई गैस के दाम बढ़े, सपा यूथ ब्रिगेड का प्रदर्शन:राष्ट्रपति को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा

    4 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर में समाजवादी पार्टी की मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड ने रसोई गैस के बढ़ते दामों, सिलेंडरों की कमी और कालाबाजारी के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित एक पांच सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट प्रीति जैन को सौंपा। यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष शहजाद अहमद के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने कहा कि रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतें गरीब, मजदूर, किसान और मध्यम वर्गीय परिवारों पर भारी आर्थिक बोझ डाल रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ गैस एजेंसियां कृत्रिम कमी पैदा कर सिलेंडरों की कालाबाजारी कर रही हैं, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है। ज्ञापन के माध्यम से यूथ ब्रिगेड ने एलपीजी सिलेंडर के बढ़े हुए दामों को तत्काल कम करने और गैस वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाने की मांग की। उन्होंने गैस एजेंसियों द्वारा की जा रही कालाबाजारी और अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग उठाई। कार्यकर्ताओं ने गरीब, मजदूर और मध्यम वर्गीय परिवारों को रसोई गैस पर पर्याप्त सब्सिडी देने की मांग की। उन्होंने प्रत्येक उपभोक्ता को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के लिए एक सख्त निगरानी व्यवस्था लागू करने पर भी जोर दिया। यूथ ब्रिगेड ने सरकार से देश में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण के लिए ठोस नीति बनाने का आग्रह किया। इस अवसर पर पवन यादव, शिव मंगल तिवारी, शनि यादव, ज़रताब रजा खान, कुलदीप वर्मा, सईद अहमद, सुल्तान खान, नूर आलम शानू, सुरेश कुमार, फहीम खान, साकिम अब्बास, मनोज यादव, योगेश यादव, सलमान खान, विनय मिश्रा, महफूज खान, अर्जुन, हरीश और अनिल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुरुक्षेत्र में बैंक कर्मी की मौत:कमरे में चारपाई पर पड़ा मिला शव, यूपी का रहने वाला, रिश्ते की चल रही थी बात
    Next Article
    मां की डांट से आहत बेटी ने की आत्महत्या:महराजगंज में सूचना मिलते क्षेत्राधिकारी पहुंचे; परिजन बोले- पीले कपड़े के लिए उठाया कदम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment