Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुरुक्षेत्र में बैंक कर्मी की मौत:कमरे में चारपाई पर पड़ा मिला शव, यूपी का रहने वाला, रिश्ते की चल रही थी बात

    6 hours ago

    1

    0

    कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा में बैंक कर्मी की अचानक मौत हो गई। सुबह उसका शव बैंक के ऊपर बने कमरे से बरामद हुआ। कर्मी रात ठीक-ठाक सोया था। वह सुबह कमरे से बाहर नहीं आया तो उसके साथी ने दरवाजा खोलकर देखा। उसने तुरंत मामले की सूचना पुलिस और कर्मी के परिवार को दी। मृतक की पहचान संदीप कुमार (34) निवासी गांव खेड़की जिला शामली (यूपी) के रूप में हुई है। संदीप बंधन बैंक में LSO (लोन ऑफिसर) था और करीब 6 महीने पहले ट्रांसफर होकर बंधन बैंक की पिहोवा ब्रांच में आया था। इससे पहले संदीप की ड्यूटी करनाल ब्रांच में हुआ करती थी। सुबह अचानक मिली सूचना विकास कुमार ने बताया कि उसका भाई संदीप चार भाई और 2 बहनों में सबसे छोटा था। घर पर उसके रिश्ते की बात चल रही थी। आज सुबह करीब 8 बजे उसके भाई के साथ बैंक में काम करने वाले अतुल ने संदीप की अचानक तबीयत खराब होने की सूचना दी। वह तुरंत अपने परिवार के साथ मौके पर पहुंचा। चारपाई पर मिला मृत वे संदीप के कमरे में आए तो चारपाई पर उसका शव पड़ा था। संदीप अपने साथी अतुल और नरेश कुमार के साथ बैंक के ऊपर की बिल्डिंग में बने कमरे में रहता था। उसके भाई को हार्ट की कुछ परेशानी चल रही थी और उसका अस्पताल से इलाज चल रहा था। उसे अपने भाई की मौत में किसी पर कोई शक नहीं है। हार्ट फेल होने की आशंका- दिलबाग सिंह उधर, थाना सिटी पिहोवा में तैनात ASI दिलबाग सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में संदीप की मौत दिल का दौरा पड़ने से होने की आशंका है। पुलिस ने उसके भाई के बयान पर इत्तफाकिया रिपोर्ट दर्ज कर पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया। पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह साफ होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सेवराई में अनियंत्रित ट्रेलर ने नवविवाहिता को कुचला, मौत:आक्रोशित ग्रामीणों ने नौ घंटे जाम किया, विधायक के समझाने पर खुला जाम
    Next Article
    रसोई गैस के दाम बढ़े, सपा यूथ ब्रिगेड का प्रदर्शन:राष्ट्रपति को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment