Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रेस्क्यू के दौरान सर्प मित्र को कोबरा ने डंसा, VIDEO:डिब्बे में बंद करते वक्त निकल भागा, इलाज के दौरान गई युवक की जान

    20 hours ago

    1

    0

    मंडला जिले में रेस्क्यू के दौरान कोबरा ने सर्प मित्र को काट लिया। साथी उसे लेकर बिछिया सामुदायिक केंद्र पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद सर्प मित्र को जिला अस्पताल, फिर जबलपुर मेडिकल हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामला डुंगरा गांव में सोमवार का है। सर्प मित्र अमन गोहिया ने मंगलवार सुबह दम तोड़ा। वह अपने एक साथी के साथ बिछिया से करीब छह किलोमीटर दूर कोबरा का रेस्क्यू करने पहुंचा था। उसके कोबरा पकड़ने का वीडियो भी सामने आया है। देखिए, 4 तस्वीरें… कोबरा के काटने से पैर में दर्द महसूस हो रहा था अस्पताल में अमन ने बताया था कि रेस्क्यू के बाद वह कोबरा को प्लास्टिक के डिब्बे में रख रहा था। लेकिन डिब्बा पीछे की तरफ से टूटा हुआ था, इसी से कोबरा बाहर निकल आया। उसने अमन के पैर में काट लिया। उसे केवल पैर में दर्द महसूस हुआ। एहतियातन दोस्त के साथ अस्पताल चला गया। जबलपुर मेडिकल कॉलेज नहीं ले गए परिजन मंडला जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. विजय धुर्वे ने कहा- अमन का इलाज एमडी मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. मोहसिन की निगरानी में किया गया। जीवनरक्षक दवाएं देने के बावजूद उसकी हालत गंभीर बनी रही तो मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। लेकिन परिजन उसे वहां नहीं ले गए। इलाज के दौरान जिला अस्पताल में ही उसकी मौत हो गई। ये खबर भी पढ़ें… कोबरा के काटने से बेटी की मौत, माता-पिता भर्ती अनूपपुर जिले में एक ही परिवार के तीन सदस्यों को कोबरा ने काट लिया। अस्पताल ले जाते वक्त 6 साल की बेटी ने दम तोड़ दिया जबकि माता-पिता भर्ती हैं। भानु प्रताप सिंह, पत्नी रेखा सिंह और बेटी माधवी सिंह के साथ बिस्तर पर सो रहे थे। इसी दौरान रात करीब ढाई बजे भानु प्रताप को अपने पैर की उंगलियों में किसी जीव के काटने का अहसास हुआ। पढे़ं पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रियांक खड़गे बोले- अनशन करो, लाठी खाओ फिर इस्तीफा दूंगा:फिर कहा- बयान गलत तरीके से पेश किया गया; भाजपा बोली- परीक्षा में गड़बड़ी का मजाक उड़ाया
    Next Article
    सरकार का मेटा ग्लोबल टीम को समन:यौन शोषण कंटेंट कंट्रोल में चूक का मामला, नेताओं और VIP's अकाउंट्स पर गलत कार्रवाई पर जवाब मांगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment