Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रास्ते के विवाद में युवक की पिटाई, अस्पताल में भर्ती:मैनपुरी में विकास भवन के सामने निर्माण को लेकर झगड़ा, जांच शुरू

    2 hours ago

    1

    0

    शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में विकास भवन के सामने आम रास्ता बंद करने को लेकर हुए विवाद में एक युवक को बेरहमी से पीटा गया। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। यह घटना दोपहर में हुई, जब केलपुर गांव निवासी युवक के पड़ोसी ने अपने प्लॉट की जगह पर आम रास्ते पर अचानक निर्माण कार्य शुरू कर दिया। इसे लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद पड़ोसी ने छह अज्ञात लोगों को बुलाकर सहित के साथ मारपीट की। सहित के परिजनों ने बताया कि जब से पड़ोसी ने प्लॉट खरीदा है, तब से ही आम रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पड़ोसी लगातार जान से मारने की धमकियां भी दे रहा है। पीड़ित ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराकर आम रास्ते को खुलवाने की मांग की है। कोतवाली प्रभारी फतेह बहादुर सिंह ने जानकारी दी कि विकास भवन के सामने हुई मारपीट की घटना की सूचना 112 डायल पर मिली थी। घायल युवक का जिला अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्राप्त शिकायत की जांच की जाएगी और उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खौलते दूध का भगोना गिरने से 4 वर्षीय बच्ची झुलसी:अस्पताल में भर्ती, मैनपुरी के दन्नाहर का मामला
    Next Article
    बाइक ने टीचर को मारी टक्कर,20 फिट दूर गिरकर मौत:घटना सीसीटीवी में कैद, सड़क पार करते समय हुआ हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment