Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राशन डीलर हत्याकांड में बेटा निकला कातिल:मां के हाथ में तमंचा सटाकर किया था फायर, कुत्तों की पिटाई को लेकर झगड़ा हुआ था

    2 hours ago

    1

    0

    संभल में महिला राशन डीलर प्रेमवती की हत्या का खुलासा हो गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि कुत्तों को पीटने को लेकर हुए विवाद में बेटे पवन कुमार ने ही अपनी मां को गोली मारी थी। इस मामले में पहले बीजेपी समर्थक सुभाष समेत 12 नामजद और 8-10 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सुभाष को जेल भेजा गया था। अब 26 दिन बाद बुधवार को पुलिस ने प्रधानपति बेटे पवन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। मामला गुन्नौर तहसील के बबराला थाना क्षेत्र के गांव पहलवाड़ा की है। अब जानिए पूरा मामला… गांव पहलवाड़ा प्रेमवती (62) पत्नी राजेंद्र कुमार गांव की राशन डीलर थी और हत्या रूपी बेटे पवन की पत्नी मीरा देवी दो बार से प्रधान है। 30 जनवरी को राशन डीलर की गोली लेने से मौत हुई 1 फरवरी को पोस्टमार्टम होने के बाद परिजन कार्रवाई की मांग को लेकर शव लेकर थाना बबराला पहुंचे और शव को सड़क पर रखकर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। थाना बबराला पुलिस ने हत्यारोपी पवन की शिकायत के आधार पर नीतीश कुमार, सुभाष पुत्र रामबाबू, मनीष, वीरेश पुत्र राजवीर सिंह, रामबाबू पुत्र मुकुट सिंह, वीरपाल, बलराम पुत्र आसाराम, लाखी पुत्र बलराम, गिरीश पुत्र जुगेंद्र, राजवीर सत्यपाल पुत्र मलखान, नीरज पुत्र वीरपाल एवं 8-10 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने सुभाष को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया था। पुलिस ने जांच शुरू की। राशन डीलर के बेटे से पूछताछ की शक हुआ। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। पवन ने पुलिस को बताया- 30 जनवरी की रात को उसके पक्ष के शैलेंद्र उर्फ इल्ला और राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी सुभाष के पक्ष के मुनीश के बीच आवारा कुत्तों को पीटने को लेकर कहासुनी हुई थी। पवन के अनुसार, दोनों पक्षों के लोग उसके घर के बाहर जमा हो गए और गाली-गलौज शुरू हो गई। उसने अपने तमंचे से हवाई फायरिंग की, लेकिन गोली गलती से देवेशा को लग गई। फायरिंग की आवाज सुनकर उसकी मां प्रेमवती भी मौके पर आ गईं। पवन ने बताया कि खुद को बचाने और प्रतिद्वंद्वी सुभाष के लोगों को हत्या के प्रयास (धारा 307) में फंसाने के लिए उसने अपनी मां के हाथ में तमंचा सटाकर गोली चलाई, जो उनके सीने में लगी और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पवन ने तमंचे को गांव के जगपाल पुत्र अनीराम के ट्यूबवेल के पास एक छप्पर में छिपा दिया था। पुलिस को शैलेंद्र इल्ला से पूछताछ के बाद सच्चाई का पता चला। पवन ने बताया कि उसने खुद को बचाने के लिए डीआईजी मुरादाबाद के पास विवेचना ट्रांसफर कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था, यह सोचकर कि वह बच जाएगा, लेकिन सच्चाई सामने आ गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। थाना बबराला प्रभारी सौरभ त्यागी के द्वारा इस पूरे हत्याकांड की विवेचना की जा रही थी। डीआईजी मुरादाबाद मुनिराज-जी के आदेश पर विवेचना मुरादाबाद के थाना सिविल लाइन प्रभारी राजेंद्र कुमार को दे दी गई, हत्याकांड के 26 दिन बाद सच्चाई सामने आने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गुन्नौर के समाजवादी पार्टी के विधायक रामखिलाड़ी यादव ने बीजेपी के पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री अजीत कुमार राजू पर सरकार का दुरुपयोग करते हुए कई गंभीर आरोप लगाए थे, हालांकि पूर्व मंत्री की ओर से इस मामले में कोई भी बयान जारी नहीं किया गया था। आज सच्चाई सामने आने के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक रामखिलाड़ी यादव कटघरे में खड़े हो गए हैं, विधायक जो आरोप लगा रहे थे वह झूठे निकले हैं और उन्हीं की पार्टी से जुड़े प्रधान पति को मां की हत्या करने में पुलिस ने जेल भेज दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में 10 किमी लंबा एलिवेटेड ट्रैक बनेगा:सांसद रमेश अवस्थी बोले- जनता से किया वादा निभाया
    Next Article
    सेंट्रल मार्केट के व्यापारी बोले- एकजुट होकर लड़े लड़ाई:मेरठ में कहा- धर्म, राजनीतिक पार्टी के चक्कर में आंदोलन को न करें कमजोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment