Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राष्ट्रपति ने अयोध्या में रामलला के दर्शन किए:तमिलनाडु से लाए श्रीराम यंत्र की स्थापना की, मंदिर परिसर देखा

    11 hours ago

    1

    0

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नवरात्रि के पहले दिन अयोध्या के राम मंदिर पहुंची हैं। उन्होंने रामलला के दर्शन किए। दूसरे फ्लोर पर बने राम दरबार में श्रीराम यंत्र की स्थापना की। उन्होंने राम मंदिर परिसर को भी देखा।सीएम योगी ने राष्ट्रपति को मंदिर निर्माण से जुड़े कार्यों की जानकारी दी। राष्ट्रपति ने कहा- अयोध्या में प्रभु श्रीराम ने जन्म लिया था। इस पवित्र भूमि पर कदम रखना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। राष्ट्रपति करीब साढ़े 10 बजे दिल्ली से अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचीं। यहां राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम ने उनका स्वागत किया। वहीं, सीएम योगी ने कहा- दुनिया के तमाम देशों में उथल-पुथल मची हुई है। युद्ध चल रहा है। जबकि भारत में शांति है। ये नया और बदलता हुआ भारत है। उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा- पहले यूपी की सत्ता मेंं रहने वाले लोग आस्था को अंधविश्वास कहकर अपमानित करते हैं।राम मंदिर, काशी विश्वनाथ धाम और मथुरा वृंदावन की बात करना उनके लिए अंधविश्वास का पर्याय था। रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद राष्ट्रपति का यह दूसरा अयोध्या दौरा है। इससे पहले वह 1 मई 2024 को अयोध्या आई थीं, तब उन्होंने हनुमानगढ़ी और राम मंदिर में दर्शन-पूजन किया था। राष्ट्रपति अयोध्या में करीब 5 घंटे रुकने के बाद दोपहर 3 बजे मथुरा के लिए रवाना होंगी। मथुरा में वह इस्कॉन और प्रेम मंदिर में दर्शन करेंगी। शुक्रवार यानी 20 मार्च को प्रेमानंद महाराज से मुलाकात करेंगी। राष्ट्रपति के अयोध्या दौरे की तस्वीरें देखिए… राम यंत्र के बारे में जानिए राम यंत्र को कांचीपुरम (तमिलनाडु) स्थित मठ में तैयार किया गया। इसके बाद इसे कांचीपुरम से तिरुपति (आंध्र प्रदेश) लाया गया। फिर रथयात्रा के जरिए 10 दिन पहले इसे अयोध्या पहुंचाया गया। राम यंत्र का वजन 150 किलो है। इस पर सोने की परत चढ़ाई गई है। अयोध्या के ज्योतिषाचार्य रघुनाथ दास शास्त्री ने बताया- राम यंत्र एक विशेष वैदिक ज्यामितीय संरचना है। इसमें भगवान श्रीराम और अन्य देवी-देवताओं की दिव्य ऊर्जा को मंत्रों और आकृतियों के माध्यम से स्थापित किया गया है। इसे अत्यंत शुभ और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। राष्ट्रपति के अयोध्या दौरे से जुड़ी अपडेट्स जानने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए---
    Click here to Read more
    Prev Article
    लेबनान में इंसानियत की मिसाल... मजहब से ऊपर उठकर मदद, स्कूल बने शेल्टर होम
    Next Article
    लखनऊ में कपड़े उतारकर छात्रों का प्रदर्शन:सिलेंडर का कटआउट लेकर विधानसभा के बाहर पहुंचे, पुलिस उठा ले गई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment