Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राष्ट्रपति दौरे के दौरान बंदर रहेंगे चुनौती:वन विभाग ने 30 सदस्यीय टीम की तैनात, लंगूरों के लगाए जाएंगे कट आउट

    3 hours ago

    1

    0

    3 दिन के मथुरा दौरे पर आ रही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा व्यवस्था अभेद रहेगी। वृंदावन और गोवर्धन में बंदरों का आतंक है। बंदर यहां दर्शन करने आने वालों का चश्मा, पर्स और मोबाइल बड़ी सफाई से ले उड़ते हैं। राष्ट्रपति के दौरे के दौरान बंदर किसी तरह से कोई उत्पात न मचा सकें इसके लिए वन विभाग ने खास तैयारी की है। जगह-जगह लंगूरों के कटआउट लगाए जा रहे, ताकि बंदरों के आतंक से बचा जा सके। विजिट प्वाइंट पर लगाए जाएंगे लंगूरों के कट आउट राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने दौरे के दौरान वृंदावन और गोवर्धन में 8 स्थानों का दौरा करेंगी। वह 3 मंदिरों के दर्शन करेंगी तो 3 संतों के आश्रम भी जाएंगी। इसके अलावा रामकृष्ण मिशन हॉस्पिटल और वात्सल्य ग्राम का भी दौरा करेंगी। इन सभी जगह पर बंदरों से बचाव के लिए वन विभाग खास तैयारी कर रहा है। यहां लंगूरों के कट आउट लगाए जाएंगे। राष्ट्रपति का चश्मा बचाने की जुगाड़ वृंदावन में राष्ट्रपति दौरे के दौरान बंदर उनका चश्मा न ले जाएं इसके लिए लंगूरों के कट आउट लगाने का जुगाड़ लगाया गया है। वृंदावन के बंदर बड़े ही शातिराना अंदाज में चश्मा ले जाते हैं और वह फिर वापस सॉफ्ट ड्रिंक मिलने पर ही देते हैं। वन्य जीव कानून के चलते नहीं लगा सकते लंगूर रेंजर अतुल तिवारी ने बताया कि वन्य जीव कानून के तहत लंगूर को बंधक बनाकर नहीं रखा जा सकता, जिसकी वजह से बंदरों को रोकने के लिए जगह-जगह लंगूरों के कट आउट लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा ट्रेंड कर्मियों को भी तैनात किया जा रहा है। सभी जगह पर करीब 30 से ज्यादा कट आउट लगाए जाएंगे। बंदरों के अलावा सांप आदि की समस्या न आए इसके लिए स्नेक कैचर भी लगाए जा रहे हैं। गोवर्धन परिक्रमा में लगाए कट आउट वृंदावन के अलावा गोवर्धन परिक्रमा में भी बड़ी संख्या में बंदर हैं। राष्ट्रपति गोल्फ कार्ट से गोवर्धन की 21 किलोमीटर की परिक्रमा करेंगी। इस दौरान बंदर आसपास न आएं इसके लिए वहां भी लंगूरों के कट आउट लगाए जा रहे हैं। इसके साथ ही वन रक्षकों की भी ड्यूटी लगाई जा रही है। 5 टीम रहेंगी तैनात राष्ट्रपति के दौरे के दौरान वन विभाग की 5 टीम 30 सदस्यों के साथ तैनात रहेंगी। यह टीम बंदरों और वन्य जीवों से सुरक्षा करेंगी। इनके पास लाठी, डंडे, गुलेल और लेजर लाइट रहेंगी। हर टीम के पास स्नेक रेस्क्यू की किट भी रहेगी। यह टीम हर उस जगह मौजूद रहेगी जहां-जहां राष्ट्रपति दौरा करेंगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में कुलदीप के रिसेप्शन में क्रिकेटरों की ग्रैंड एंट्री:जडेजा, पंत और यशस्वी जायसवाल पहुंचे, पत्नी सोफी के साथ पहुंचे गब्बर धवन
    Next Article
    डीएम बोले- जनगणना दो चरणों में होगी पूरी:फर्रुखाबाद में कर्मचारियों को दी ट्रेनिंग, सवालों की बुकलेट दी गई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment