Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शिमला पहुंचीं, गवर्नर-CM ने किया स्वागत:अगले 6 दिन यहीं रुकेंगी, अटल टनल रोहतांग और एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पालमपुर भी जाएंगी

    5 hours ago

    1

    0

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज (सोमवार) शिमला पहुंच गई हैं। उनका हेलिकॉप्टर छराबड़ा स्थित कल्याणी हेलिपेड पर उतरा। इस दौरान हिमाचल के गवर्नर कविंदर गुप्ता, सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू व अन्य ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति के काफिले में तीन हेलिकॉप्टर दिल्ली से शिमला पहुंचे। इनमें से एक हेलिकॉप्टर छराबड़ा और दो हेलिकॉप्टर अन्नाडेल में लैंड किए। राष्ट्रपति मुर्मू छह दिन के हिमाचल दौरे पर आईं हैं। वह शिमला से लगभग 13 किलोमीटर दूर छराबड़ा स्थित राष्ट्रपति भवन रिट्रीट में रुकी हैं। शिमला पुलिस ने राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। शिमला शहर से लेकर छराबड़ा तक 1000 पुलिस जवान तैनात कर रखे हैं। परसों अटल टनल जाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अगले छह दिन हिमाचल में रुकेंगी। राष्ट्रपति सचिवालय द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, वे शिमला, अटल टनल और पालमपुर विश्वविद्यालय जाएंगी। 28 अप्रैल की सुबह वे राष्ट्रपति निवास में आयोजित उद्घाटन समारोह में शामिल होंगी। 29 अप्रैल को राष्ट्रपति शिमला से अटल टनल रोहतांग जाएंगी, जहां वे सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। इसके बाद शाम को वे वापस छराबड़ा स्थित रिट्रीट लौटेंगी। 30 अप्रैल को पालमपुर यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल 30 अप्रैल को राष्ट्रपति पालमपुर स्थित कृषि विश्वविद्यालय के 17वें दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी और उसी शाम शिमला वापस लौटेंगी। 1 मई को शिमला में “एट होम” कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे। 2 मई को राष्ट्रपति मुर्मू दिल्ली लौट जाएंगी। राष्ट्रपति की मूवमेंट के दौरान रोका जाएगा ट्रैफिक शिमला शहर में जब भी राष्ट्रपति की मूवमेंट होगी, उस दौरान शहर में कुछ देर के लिए ट्रैफिक रोका जाएगा। अपर शिमला से राजधानी आने वाली गाड़ियां छराबड़ा के पास रोकी जाएंगी, जबकि करसोग-सुन्नी साइड से आने वाले वाहन ढली और मशोबरा बाइफरकेशन से पीछे रोके जाएंगे। इसी तरह, शिमला शहर में भी अलग-अलग स्थानों पर वाहनों की आवाजाही कुछ देर के लिए रोकी जाएगी। हर साल गर्मियों में शिमला आते रहे हैं राष्ट्रपति बता दें कि, शिमला के छराबड़ा में राष्ट्रपति निवास रिट्रीट है। परंपरागत रूप से राष्ट्रपति यहां ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान ठहरते हैं। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी दो बार शिमला का दौरा कर चुकी हैं। राष्ट्रपति के दौरे की पुष्टि होते ही प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बहन के प्रेमी ने कुल्हाड़ी से गर्दन काटी, पथराव-आगजनी:पुलिस के सामने ही फूंके 30 से ज्यादा घर, रातभर गांव में तनाव, एंट्री रोकी
    Next Article
    Naagin 7 को मिला एक्सटेंशन, एकता कपूर के शो का इस दिन आएगा आखिरी एपिसोड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment