Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रात में खाना मांगा, सुबह फंदे से लटका मिला शव:प्रयागराज में 12वीं के छात्र की मौत, परिजन बोले- हत्या हुई, एक लड़की से बात करता था

    7 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में 12वीं के छात्र का कमरे में फंदे से लटकता हुआ शव मिला। छात्र कमरे में अकेले सोया था। रात को उसने फोन कर अपने पिता से खाना मंगाया। लेकिन कोई खाना देने नहीं गया। सुबह ताऊ को वह कमरे में फंदे से लटकता मिला। परिजनों का आरोप है कि बेटे की हत्या की गई है। वह एक लड़की से अफेयर चल रहा था। फोन पर दिन रात उसी से बात करता था। बात करने के लिए ही वह अपने ताऊ के घर में सोता था। ताऊ के घर में उसकी दादी और ताऊ ही रहते हैं। घटना वाले दिन दादी अपनी बेटी के यहां चली गईं। ऐसे में ताऊ और वह ही घर में था। पास में ही उसका घर है, जहां पापा-मम्मी और बहन रहती है। मौते के बाद परिजन थाने पहुंचे हैं। परिजनों की मांग है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। पूरा मामला टैगोर टाउन इलाके का है। अब जानिए पूरा मामला…. टैगोर टाउन इलाके में रहने वाले विरोध कुमार गिरी होमगार्ड हैं। वह डायल 112 की गाड़ी में ड्राइवर के रूप में तैनात हैं। विरोध कुमार का बेटा आशुतोष प्रताप गिरी (15) नवाबगंज स्थित गुरु नानक इंटर कॉलेज में 12वीं पढ़ता था। आशुतोष के चाचा सुनील कुमार गिरी ने कहा- टैगोर टाउन में हमारे दो मकान हैं। एक मकान में आशुतोष अपने माता-पिता के साथ रहता था, जबकि दूसरे मकान में बड़े भाई और मां रहती हैं। शनिवार सुबह इसी मकान में आशुतोष का शव मिला। रात 2 बजे पिता को किया था फोन चाचा ने कहा- शुक्रवार रात 2 बजे आशुतोष ने अपने पिता विरोध कुमार को फोन किया। आशुतोष ने कहा कि उसे भूख लगी है और खाने के लिए कुछ पहुंचा दें। लेकिन घर से कोई भी उसे रात में खाना देने नहीं गया। इसके बाद दोबारा आशुतोष का फोन नहीं आया और न ही घर से किसी ने उसे फोन किया। सुबह करीब 6 बजे जब उसके ताऊ उसे जगाने पहुंचे तो कमरे का दरवाजा खुला मिला। अंदर जाकर देखा तो आशुतोष फंदे से लटका हुआ था। परिजन बोले- हत्या हुई चाचा सुनील कुमार गिरी ने कहा- बड़े भाई ने तत्काल इसकी सूचना हम लोगों को दी। मौके पर जाकर देखा तो आशुतोष के पैर जमीन को छू रहे थे। देखने से ऐसा लग रहा था कि उसे मारकर लटकाया गया है। सुनील गिरी ने कहा- पास के हॉस्टल में एक प्रतापगढ़ की लड़की रहती है। आशुतोष उसी लड़की से बातचीत करता था। उन्हें आशंका है कि उसी लड़की को लेकर कोई विवाद हुआ और इसके बाद आशुतोष की हत्या कर दी गई। पूछताछ के लिए लड़की को थाने लाया गया जॉर्जटाउन थाना प्रभारी रोहित कुमार तिवारी ने परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर युवती को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कमरे की बारीकी से तलाशी ली जा रही है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। ----------------- यह खबर भी पढ़ें- 'दामाद प्यार करता तो सास क्यों छोड़ देती':अलीगढ़ में जीजा ने पूछा- बिहार ले जाकर शादी क्यों नहीं की, वो झूठा ‘मुझे दामाद के साथ भागने का पछतावा है। मैं बच्चों को छोड़कर गई थी। अब अकेले रहना चाहती हूं, मेहनत-मजदूरी करके पेट पाल लूंगी।’ पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में पशु तस्करों से पुलिस की मुठभेड़, तीन गिरफ्तार:पुलिस की निगरानी से बचने के लिए बार-बार बदल रहे थे लोकेशन, तलाश में जुटी थी पुलिस टीम
    Next Article
    महराजगंज की ज्योति यादव का सीआईएसएफ में चयन:परिवार और जिले में खुशी का माहौल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment