Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ: दूधिया को गोली मारने की घटना फर्जी निकली:दोस्त ने दूसरे को फंसाने के लिए खुद को मारी गोली, हर्ष गिरफ्तार

    1 hour ago

    1

    0

    मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र में दूधिया को गोली मारने की घटना फर्जी निकली है। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि एक युवक को फंसाने के लिए खुद को गोली मारकर यह कहानी गढ़ी गई थी। पुलिस ने मेडिकल थाना क्षेत्र के जागृति विहार निवासी हर्ष पुत्र अंचल को गिरफ्तार किया है। यह घटना शुक्रवार सुबह लोहिया नगर थाना क्षेत्र के गांव अल्लीपुर के निकट मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर हुई थी। खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव खड़खड़ी निवासी दूधिया दीपक को अज्ञात व्यक्ति ने गोली मार दी थी। सूचना पर दीपक के पिता प्रदीप मौके पर पहुंचे और उसे गढ़रोड के आनंद हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने गोलीकांड का खुलासा करते हुए दीपक के दोस्त हर्ष को गिरफ्तार किया। हर्ष ने पूछताछ में बताया कि प्रवेश विहार में प्रोविजनल स्टोर मालिक पर गोली चलाने वाले अभय भड़ाना ने गाजियाबाद में एक घटना के दौरान वही पिस्टल उन्हें दी थी। कुछ दिन पहले दीपक का मायापुरी निवासी प्रदीप से विवाद हुआ था। प्रदीप को फंसाने के लिए दीपक और हर्ष ने मिलकर साजिश रची। दीपक ने हर्ष से वह पिस्टल लेकर खुद को गोली मार ली थी। शनिवार को पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता के दौरान एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि घटना की जांच के लिए एक टीम का गठन किया गया था। फोरेंसिक टीम ने भी नमूने लिए और मौके से साक्ष्य जुटाए। सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। तफ्तीश के दौरान कहानी में कई विरोधाभास मिले, जिससे यह फर्जीवाड़ा सामने आया। पूछताछ में पता चला कि प्रदीप के पुत्र दीपक ने अपने मित्र हर्ष से अवैध .32 बोर की पिस्टल ली थी। आरोप है कि दीपक ने खुद ही अपने पैर में गोली मारी और पिस्टल को गाड़ी में छिपा दिया, ताकि विरोधियों को फंसाया जा सके। जब पुलिस ने बरामद कार की फील्ड यूनिट से जांच कराई तो उसमें घटना में प्रयुक्त पिस्टल मिल गई। एसपी सिटी ने बताया कि दीपक को भी हिरासत में ले लिया गया है और हर्ष को जेल भेजा जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश यादव बोले लाल-इमली शुरु कराएंगे:कर्मचारी बोले 10 महीने से सैलरी नहीं...2024 में योगी कह गए थे नट बोल्ट नहीं हिला
    Next Article
    संजय गांधी पॉलिटेक्निक में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता:विजेताओं को मिले पदक, विक्रम साराभाई हाउस बना चैंपियन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment