Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संजय गांधी पॉलिटेक्निक में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता:विजेताओं को मिले पदक, विक्रम साराभाई हाउस बना चैंपियन

    1 hour ago

    1

    0

    अमेठी के संजय गांधी राजकीय पॉलिटेक्निक, जगदीशपुर में 12 से 14 फरवरी 2026 तक आयोजित वार्षिक खेल-कूद एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का समापन हो गया। समापन समारोह में सीटेड के निदेशक इंजीनियर संजय सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि संस्थान के प्रधानाचार्य इं. राम रतन ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। यह आयोजन पॉलिटेक्निक परिसर के खेल मैदान में हुआ। समापन समारोह के दौरान 1500 मीटर की दौड़ आयोजित की गई, जिसमें आदेश प्रताप सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि इंजीनियर संजय सिंह ने अन्य सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पदक और ट्रॉफी प्रदान की। बालक वर्ग में शिवांश सिंह को सर्वाधिक पदक प्राप्त करने के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब दिया गया, जबकि बालिका वर्ग में यह खिताब पावनी कसेरा ने जीता। विक्रम साराभाई हाउस ने कुल 76 अंकों के साथ चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राम रतन ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसमें उन्होंने पिछले वर्ष के परीक्षा परिणामों की जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को जीवन में कभी निराश न होने की सलाह देते हुए उनका मार्गदर्शन किया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में छात्र-छात्राओं को देश के प्रति अपने कर्तव्य का पालन करने और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को विचार-मंथन और उद्यमशीलता पर ध्यान केंद्रित करने की भी सलाह दी। इस अवसर पर नृपेंद्र सिंह, मीनू द्विवेदी, धीरेंद्र कुमार, सत्यांश सिंह, एन.डी. पांडेय, दीपशिखा, तनु कौशल, संदीप सिंह और आर.एन. श्रीवास्तव उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ: दूधिया को गोली मारने की घटना फर्जी निकली:दोस्त ने दूसरे को फंसाने के लिए खुद को मारी गोली, हर्ष गिरफ्तार
    Next Article
    शोहदे ने 5वीं की छात्रा को गली में खींचा,VIDEO:2 दोस्तों के साथ जा रही थी, हाथ पकड़कर भागने लगा, शोर मचाया तो छोड़कर भागा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment