Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रातभर बारिश के बाद कानपुर में सुबह खिली धूप:26 जुलाई तक सक्रिय रहेगा मानसून, दोपहर बाद बारिश के आसार, तापमान भी गिरेगा

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर में रातभर रुक-रुक कर हुई बारिश के बाद शुक्रवार सुबह धूप निकल आई है। हालांकि बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। सीएसए के पूर्वानुमान के अनुसार दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। दोपहर और शाम के समय गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ तेज बौछारें भी पड़ने की संभावना है। इससे मौसम सुहावना रहेगा, हालांकि अधिक नमी के कारण रियल फील तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस तक महसूस हो सकता है। रुक रुककर होती रही बारिश गुरुवार को सुबह से ही शहर में बादलों का डेरा रहा। कई क्षेत्रों में रुक-रुककर बारिश हुई और सीएसए मौसम केंद्र में 0.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.0 डिग्री कम था, जबकि न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.2 डिग्री कम रहा। अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 85 प्रतिशत रही। 26 जुलाई तक बादल छाए रहेंगे सीएसए के मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि वातावरण में नमी की मात्रा अधिक होने और नई मौसमी प्रणालियां सक्रिय होने से अगले 24 घंटे तक मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा। 26 जुलाई तक बादलों की आवाजाही बनी रहेगी तथा कई स्थानों पर गरज-चमक, बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है। दोपहर और शाम के समय बारिश की संभावना सबसे अधिक रहेगी। अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। रबी व खरीफ की फसल को फायदा सीएसए के कृषि वैज्ञानिक डॉ. खलील खान ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से रुक-रुककर हो रही बारिश खेती के लिए काफी लाभदायक साबित हो रही है। लगातार मिल रही नमी मिट्टी की गहरी परतों तक पहुंच रही है, जिससे खरीफ फसलों की बढ़वार बेहतर होगी। साथ ही यह नमी आगे बोई जाने वाली रबी फसलों के लिए भी उपयोगी रहेगी और खेतों में प्राकृतिक जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। खुले स्थानों पर खड़े होने से बचें मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि गरज-चमक और तेज हवाओं के दौरान खुले स्थानों पर खड़े होने से बचें तथा बिजली गिरने की आशंका के समय सुरक्षित स्थानों पर रहें। यदि बारिश होती है तो शहरवासियों को उमस से राहत मिलेगी और अगले कुछ दिनों तक मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    25 हजार अनुदेशकों को 9 साल का बकाया एरियर मिलेगा:सुप्रीम कोर्ट का यूपी सरकार को आदेश, याचिका खारिज की
    Next Article
    अंकुर हत्याकांड में गांव के तीन आरोपी गिरफ्तार:बागपत में घर से बुलाकर हत्या की, गांव के बाहर फेंका था शव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment