Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    25 हजार अनुदेशकों को 9 साल का बकाया एरियर मिलेगा:सुप्रीम कोर्ट का यूपी सरकार को आदेश, याचिका खारिज की

    18 hours ago

    1

    0

    सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को यूपी के 25 हजार अनुदेशकों को हर महीने 17 हजार रुपए मानदेय के साथ 2017 से बकाया एरियर का भुगतान करने का आदेश दिया। कोर्ट ने 4 फरवरी, 2026 के अपने पुराने फैसले को सही बताया। साथ ही यूपी सरकार की दोबारा डाली गई याचिका खारिज कर दी। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब यूपी सरकार को अनुदेशकों के मानदेय और बकाया राशि के भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ानी होगी। जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस प्रसन्ना बी. वराले की बेंच ने कहा कि पुराने फैसले में ऐसा कोई कानूनी दोष नहीं, जिसके आधार पर उसकी समीक्षा की जाए। ओपन कोर्ट में सुनवाई की मांग भी ठुकराई सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार की ओर से डाली गई उस अर्जी को भी खारिज कर दिया, जिसमें मामले की ओपन कोर्ट में सुनवाई की मांग की गई थी। इसके साथ ही लंबित सभी आवेदन भी निस्तारित कर दिए गए। सुप्रीम कोर्ट ने 4 फरवरी, 2026 को राज्य सरकार को निर्देश दिया था कि अनुदेशकों को 17 हजार रुपए प्रतिमाह मानदेय दिया जाए। इसके साथ ही 2017 से बकाया एरियर का भुगतान निर्धारित समय सीमा में किया जाए। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग में इस समय करीब 25 हजार अनुदेशक कार्यरत हैं। अनुदेशकों की ओर से इस मामले की पैरवी वकील दुर्गा तिवारी ने की। उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के ताजा आदेश के बाद अब सरकार को मूल निर्णय के अनुरूप एरियर भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ानी होगी। 2017 में दोगुना हुआ था मानदेय, नहीं हुआ लागू यूपी के बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत अनुदेशकों का मानदेय वर्ष 2017 में 8,470 रुपए से बढ़ाकर 17,000 रुपए किया गया था। लेकिन सत्ता परिवर्तन के बाद इस निर्णय को लागू नहीं किया गया। इसके विरोध में अनुदेशकों ने लखनऊ हाईकोर्ट की बेंच में याचिका दायर की थी। लखनऊ हाईकोर्ट की सिंगल बेंच के तत्कालीन न्यायमूर्ति राजेश सिंह चौहान ने अनुदेशकों को 17,000 रुपए मानदेय 9 प्रतिशत ब्याज सहित देने का आदेश दिया था। राज्य सरकार ने इस आदेश को चुनौती देते हुए अपील दायर की। हाईकोर्ट की डबल बेंच ने केवल एक साल के लिए 17,000 रुपए मानदेय भुगतान का निर्देश दिया, जिसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था। -------------- ये खबर भी पढ़ें… मामा-भांजा चला रहे थे ठगी का इंटरनेशनल कॉल सेंटर:लखनऊ में 6 राज्यों के 35 एजेंट अमेरिकी लोगों को ठगते थे, 4 गिरफ्तार लखनऊ के विभूतिखंड इलाके में पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा किया। अमेरिका के नागरिकों को फर्जी एप्पल कस्टमर सपोर्ट अधिकारी बनकर ठगा जा रहा था। पुलिस ने कॉल सेंटर के चार संचालकों को गिरफ्तार किया है। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंद्रशेखर का धरना खत्म, पूर्व गर्लफ्रेंड बोलीं- निकल गई हवा:छात्रों को पिटवाकर भागे, पराठे खाकर संसद में अनशन किया
    Next Article
    रातभर बारिश के बाद कानपुर में सुबह खिली धूप:26 जुलाई तक सक्रिय रहेगा मानसून, दोपहर बाद बारिश के आसार, तापमान भी गिरेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment