Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रतलाम में समस्याओं से परेशान Eklavya School के 100 से अधिक छात्र कलेक्टर से मिलने पैदल निकले

    46 seconds from now

    1

    0

    मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के बाजना स्थित सरकारी एकलव्य आवासीय विद्यालय के 100 से अधिक आदिवासी छात्र-छात्राएं अपनी समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर शनिवार को जिला कलेक्टर से मिलने 50 किलोमीटर की पैदल यात्रा पर निकल पड़े। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि प्रशासन ने उन्हें करीब 25 किलोमीटर चलने के बाद रोक लिया।छात्रों ने पेयजल, गणवेश और मेस में भोजन की गुणवत्ता से जुड़ी शिकायतें कीं। इसके बाद एसडीएम अर्ची हरित, तहसीलदार कुलभूषण शर्मा और जनजातीय कार्य विभाग की सहायक आयुक्त प्रियंका राय ने उनकी समस्याएं सुनीं। जिला कलेक्टर अजय कटेसरिया ने मामले की जांच के लिए अपर कलेक्टर बृजेंद्र रावत की अध्यक्षता में समिति गठित की है।समिति को 15 दिन में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। यह समिति वह भोजन, पेयजल, स्वच्छता, सुरक्षा, शिक्षकों की उपलब्धता और अन्य सुविधाओं की जांच करेगी। प्रशासन ने प्रभारी प्राचार्य अविनाश साहू और बालिका छात्रावास की अधीक्षिका आंचल को हटा दिया है।साहू की जगह लखनलाल शास्त्री को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Ratna Pathak Shah बोलीं- राजनीतिक नेताओं के प्रति भक्ति स्थायी नहीं, समय के साथ बदलती है धारणा
    Next Article
    NHRC ने पंजाब के DGP और सरकार को भेजा नोटिस, गुरदासपुर में निशान साहिब की बेअदबी का मामला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment