Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रोटावेटर की चपेट में आने से मासूम की मौत:मैनपुरी के सकरामपुर में खेत पर जुताई के दौरान हुआ हादसा

    2 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी के कुसमरा क्षेत्र के सकरामपुर गांव में रविवार सुबह करीब 10 बजे खेत पर जुताई कर रहे ट्रैक्टर के रोटावेटर की चपेट में आने से सात वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की पहचान सकरामपुर निवासी कृष्णा के रूप में हुई है। कृष्णा, जो विपिन कुमार का पुत्र था, खेत पर खाना देने गया था। खेत में ट्रैक्टर से जुताई का काम चल रहा था। इसी दौरान खेलते समय कृष्णा अचानक ट्रैक्टर के पीछे लगे रूरावेटर की चपेट में आ गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक कृष्णा अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी एक तीन वर्षीय छोटी बहन आराध्या है। इस घटना से परिवार में गहरा दुख है। घटना की सूचना मिलने पर फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में जलभराव से सड़क टूटी:गड्ढों में भरा पानी; ग्रामीणों ने प्रशासन से जल निकासी व्यवस्था सुधारने की मांग की
    Next Article
    डीएम ने पुल निर्माण में लापरवाही पर जताई नाराजगी:बोले- जनहित से जुड़े मुद्दों पर लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment