Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रिटायर्ड शिक्षक को 8 दिन हाउस अरेस्ट किया:7 लाख ठगे, NIA अफसर बनकर 18 लाख के एडवांस चेक भरवाए, 15 अगस्त ने बचाया

    12 hours ago

    1

    0

    मेरठ में साइबर अपराधियों ने हाउस अरेस्ट का ऐसा जाल बिछाया कि रिटायर्ड शिक्षक और उनकी पत्नी आठ दिन तक घर में कैद होकर ठगों के इशारे पर चलते रहे। खुद को एनआईए और आरबीआई का अधिकारी बताने वाले साइबर ठगों ने दंपती को दो करोड़ रुपये के घोटाले में फंसाने, आतंकवादियों से संबंध और देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का डर दिखाकर सात लाख रुपए से अधिक ट्रांसफर करा लिए। ठगों ने शिक्षक से करीब 18 लाख रुपए के एडवांस चेक भी भरवा लिए थे। रकम ट्रांसफर कराने के लिए खाता नहीं मिला, इसी बीच 15 अगस्त पड़ गया और शिक्षक को शक होने लगा। कुछ घंटे और ठगों के शिकंजे में रहते तो ठगी का आंकड़ा 20 लाख रुपए के पार पहुंच सकता था। फूलबाग कॉलोनी गली नंबर एक निवासी डीएन इंटर कॉलेज से रिटायर्ड शिक्षक जीत सिंह अपनी पत्नी सुखबीरी देवी के साथ रहते हैं। उनका बेटा कनाडा में है, जबकि बेटी की शादी हो चुकी है। 9 अगस्त की सुबह करीब 9:30 बजे जीत सिंह और उनकी पत्नी इकास्सी का व्रत रखे हुए थे। तभी उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को रंजीत बताते हुए कहा कि वह लखनऊ स्थित एनआईए कार्यालय से बोल रहा है। इसके बाद उसने दावा किया कि मुंबई से आई एक रिपोर्ट में जीत सिंह द्वारा दो करोड़ रुपये का घोटाला किए जाने की जानकारी है। अब क्रमवार जानते है पूरी वारदात को एफडी तुड़वाकर भेजे सात लाख रुपए दो-तीन दिन बाद ठगों ने अगला कदम उठाया। उन्होंने जीत सिंह को जेलचुंगी स्थित बैंक भेजा और एफडी तुड़वाने को कहा। जीत सिंह की एफडी में 7.59 लाख रुपये थे। त्योहारी जरूरत का हवाला देकर उन्होंने 40 हजार रुपये बचा लिए, जबकि शेष 7.19 लाख रुपये आरटीजीएस के जरिए ठगों द्वारा बताए गए खाते में ट्रांसफर कर दिए। 18 लाख के भरे जा चुके थे एडवांस चेक इसके बाद भी ठगों का लालच नहीं रुका। उन्होंने जीत सिंह से दूसरे बैंक खातों की जानकारी हासिल कर ली। खातों में कितनी रकम है, इसका भी पता लगा लिया। इसके बाद करीब 18 लाख रुपये के एडवांस चेक जीत सिंह से भरवा लिए गए। ठग इन चेक के जरिए रकम हड़पने की तैयारी में थे, लेकिन उन्हें रकम ट्रांसफर कराने के लिए उपयुक्त खाता नहीं मिला। इसी दौरान 15 अगस्त आ गया। ठगों ने इससे पहले जीत सिंह को एक कोड वर्ड ATS212 दिया था। उन्हें कोड वर्ड बोलने की बाकायदा प्रैक्टिस भी कराई गई थी। निर्देश था कि दोबारा बात होने पर इसी कोड वर्ड का इस्तेमाल करना होगा। करीब आठ दिन तक चले इस हाउस अरेस्ट में दंपती पूरी तरह ठगों के नियंत्रण में रहा। लेकिन 15 अगस्त के बाद जीत सिंह को धीरे-धीरे शक होने लगा। आखिरकार उन्होंने अपने घर में किराये पर रहने वाली महिला दरोगा को पूरी घटना बता दी। 16 अगस्त को जब साइबर ठगों का दोबारा फोन आया तो महिला दरोगा के पति ने फोन रिसीव कर लिया। उन्होंने कॉल करने वाले से उसका बैज नंबर पूछा। सवाल सुनते ही दूसरी तरफ मौजूद व्यक्ति ने फोन काट दिया। विधायक से मिले रिटायर्ड शिक्षक जीत सिंह ने अपने रिश्तेदार जितेंद्र को पूरी घटना बताई। जितेंद्र उन्हें लेकर सपा विधायक शाहिद मंजूर के पास पहुंचे। इसके बाद साइबर सेल में शिकायत की गई। अब साइबर सेल उन खातों और मोबाइल नंबरों की जांच कर रही है, जिनका इस्तेमाल कथित तौर पर हाउस अरेस्ट की इस वारदात में किया गया। पुलिस की जांच इस बात पर भी केंद्रित है कि ठगों ने शिक्षक के बैंक खातों की जानकारी कैसे जुटाई और फर्जी एनआईए वारंट तैयार कर उन्हें व्हाट्सएप पर कैसे भेजा। 15 अगस्त ने बचाई 20 लाख की रकम साइबर ठगों ने पहले 7.19 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद करीब 18 लाख रुपये के एडवांस चेक भरवाकर अगली रकम पर नजर थी। अगर 15 अगस्त के कारण शिक्षक को शक नहीं होता और अगले चरण में ठगों को रकम ट्रांसफर कराने का खाता मिल जाता, तो कुल साइबर ठगी 20 लाख रुपये से अधिक पहुंच सकती थी। समय रहते महिला दरोगा और उसके पति के हस्तक्षेप से ठगी की बड़ी वारदात टल गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में गोस्वामी तुलसीदास का भव्य जन्मोत्सव मनाया गया:श्रीरामचरितमानस प्रचार समिति के आयोजन में बच्चों को मानस पाठ और आदर्शों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी
    Next Article
    गाजीपुर में चेतावनी बिंदु से सिर्फ 41 सेमी नीचे गंगा:24 घंटे में 48 सेमी बढ़ा जलस्तर; तटवर्ती इलाकों में अलर्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment