Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रिटायर्ड दरोगा के घर में घुसे चोर, शराब पार्टी की:जेवर नकदी ले गए, काजू-बादाम और खाने का सामान छोड़ा; पुलिस जांच में जुटी

    1 day ago

    2

    0

    हरदोई के लालपालपुर में चोरों ने रिटायर्ड दरोगा राजाराम गुप्ता के बंद मकान को निशाना बनाया। चोर घर से सोने के जेवर और करीब 1.5 लाख रुपए चुरा ले गए। खास बात यह रही कि चोरों ने काजू-बादाम और खाने के दूसरे सामान को हाथ नहीं लगाया, लेकिन कमरे में रखी शराब की पूरी बोतल पी गए। बुधवार दोपहर 2:30 बजे राजाराम घर पहुंचे, तब उन्हें चोरी की जानकारी हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोती की तबीयत खराब होने पर गए थे लखनऊ राजाराम गुप्ता लखनऊ-पलिया हाईवे-731 के पास स्थित लालपालपुर के पुराने मकान में रहते हैं। शहर में भी उनका एक मकान है। करीब एक हफ्ते पहले उनकी पोती की तबीयत खराब हो गई थी। वे उसे इलाज के लिए लखनऊ ले गए थे। तबीयत ठीक होने पर सोमवार को पोती को शहर स्थित मकान पर ले आए थे। आंगन की जाली काटकर घर में घुसे बुधवार दोपहर वे शहर वाले मकान से लालपालपुर पहुंचे। मुख्य दरवाजे का ताला खोलने पर अंदर के दरवाजे बंद मिले। दरवाजे खुलवाकर अंदर गए तो आंगन का जाल कटा हुआ था और कमरों का सामान बिखरा पड़ा था। राजाराम के मुताबिक, चोर उनके कमरे से सोने की अंगूठी, चेन, पायल समेत करीब 1.5 लाख रुपए के जेवर और नकदी ले गए। रसोई में रखे काजू-बादाम और खाने के दूसरे सामान को उन्होंने हाथ नहीं लगाया। हालांकि, कमरे के कोने में रखी शराब की बोतल पूरी खाली कर दी। पुलिस ने चोरी की घटना को बताया संदिग्ध राजाराम ने फोन से पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। लालपालपुर चौकी इंचार्ज सुनील कुमार ने मामले को संदिग्ध बताया। सुनील कुमार ने कहा कि इसी मकान में ई-स्कूटी का शोरूम चलता है और एक किराएदार भी रहता है। ऐसे में मकान के अंदर जाल टूटने और चोरी की जानकारी किसी को न होना समझ से परे है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बकरी छत पर जाने को लेकर मारपीट:महराजगंज के सिसवा बाजार में युवक के सिर में चोट आई; जिला अस्पताल में इलाज जारी
    Next Article
    बर्रा में सीवर ओवरफ्लो से सड़क और गलियों में जलभराव:नगर आयुक्त ने लगाई फटकार, दिवाली से पहले सड़क निर्माण पूरा करने के आदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment