Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रवि किशन बोले- EVM इनके पिताजी ही लेकर आए थे:फिर हारने पर सवाल क्यों; गोरखपुर में BJP की भव्य सेवा ज्योति यात्रा में शामिल

    1 day ago

    1

    0

    गोरखपुर में भाजपा की ओर से बुधवार को ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ और ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘25 साल जनसेवा से राष्ट्रसेवा’ के संकल्प को लेकर यह कार्यक्रम किया गया। सभा को संबोधित करते हुए सांसद रवि किशन ने कहा कि- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पूरे भारत को बदल दिया है। उन्होंने कहा कि इनके आने से पहले गुजरात में संशाधन नहीं हुआ करता था। मोदी के आने के बाद से उन्होंने गुजरात मॉडल लाकर वहां चौतरफा विकास किया। इसके बाद उसी मॉडल को उन्होंने पूरे देश में लाया और विकास किया। रवि किशन ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर वोट चोरी का आरोप लगाने वालों पर भी निशान साधा। उन्होंने कहा कि- ज्ञानेश कुमार तो 2025 में आए हैं। उससे पहले भी हमारी सरकार बनती थी। उन्होंने कहा कि- विपक्षी पार्टी जब जब डरती है तब तब ईवीएम पर सवाल खड़ी करती है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा ईवीएम मशीन आपके पिताजी लाए थे। आगे कहा कि आपलोग जहाँ जहाँ जीतते हैं वहाँ मशीन सही होती है। हारने पर फिर ईवीएम पर सवाल क्यों उठाते है। गोरखपुर क्लब से निकली सेवा ज्योति यात्रा में भाजपा के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ यात्रा में शामिल होकर जनसेवा को राष्ट्रसेवा से जोड़ने और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह, गोरखपुर के सांसद रवि किशन, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष एवं यात्रा संयोजक रमेश प्रताप गुप्ता, राज्यसभा सदस्य डॉ. राधा मोहन अग्रवाल, विधायक विमलेश पासवान, महेंद्र पाल सिंह, श्रवण निषाद और फतेहबहादुर सिंह मौजूद रहे। पूर्व महापौर सत्या पांडेय और महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में शामिल हुए। गोरखपुर क्लब से शुरू हुई यात्रा गोरखपुर क्लब से सेवा ज्योति यात्रा की शुरुआत हुई। यात्रा में भाजपा कार्यकर्ता पार्टी के झंडे और संदेश के साथ शामिल हुए। विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से कार्यक्रम स्थल पर उत्साह का माहौल रहा। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने जनसेवा, सुशासन और राष्ट्रहित की भावना को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। ऐसे में पार्टी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाए। विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर विकसित भारत संकल्प सभा में केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य केवल सरकार की योजनाओं से पूरा नहीं होगा, बल्कि इसमें समाज के हर वर्ग और प्रत्येक कार्यकर्ता की भागीदारी जरूरी है। सांसद रवि किशन समेत मौजूद जनप्रतिनिधियों ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र सेवा है और इसी भावना के साथ कार्यकर्ता समाज के बीच काम कर रहे हैं। जनसेवा से राष्ट्रसेवा की दिशा में आगे बढ़ते हुए विकसित भारत के निर्माण में हर कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है। कार्यकर्ताओं ने लिया सेवा और राष्ट्रनिर्माण का संकल्प कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘25 साल जनसेवा से राष्ट्रसेवा’ के संकल्प को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने, जरूरतमंदों की मदद करने और राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने की बात कही। सेवा ज्योति यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की सहभागिता के कारण पूरे कार्यक्रम में उत्साह और एकजुटता का माहौल दिखाई दिया। पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से आगामी दिनों में भी इसी तरह सक्रिय रहकर संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाईकोर्ट ने अफसरों को फटकारा, कहा-आपको शर्म आनी चाहिए:नोएडा पुलिस से पूछा- हिरासत के बाद नोटिस कैसे जारी हुआ, गिरफ्तारी प्रक्रिया में खामियां मिलीं
    Next Article
    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:थाई महिला ने कारोबारी को गिफ्ट कीं 55 लाख की बाइकें, मंत्री ने निकाली मशाल यात्रा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment