Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:थाई महिला ने कारोबारी को गिफ्ट कीं 55 लाख की बाइकें, मंत्री ने निकाली मशाल यात्रा

    21 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, कानपुर की कल (बुधवार) की 10 बड़ी खबरें…ईलैंड की महिला ने टेनरी कारोबारी मो. इरफान पर शादी के बाद इस्लाम धर्म कबूल करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया। पूछताछ में सामने आया कि महिला ने इरफान को जन्मदिन पर 55 लाख रुपए की महंगी स्पोर्ट्स बाइक खरीदने के लिए दिए थे। वहीं, भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा ज्योति यात्रा फूलबाग से शुरू हुई। इसमें मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने हाथ में जलती मशाल थामी और करीब 1.5 किलोमीटर तक पैदल चले। इधर, कल्याणपुर में पत्नी से विवाद के बाद 36 वर्षीय युवक ने फंदे से लटककर जान दे दी। कुछ देर बाद पत्नी सावित्री देवी कमरे में पहुंचीं तो पति को फंदे पर अचेत अवस्था में लटका पाया। ऐसी ही 10 बड़ी खबरों को देखने के लिए ऊपर VIDEO पर क्लिक करें…। अब पढ़िए सिलेसिलेवार खबरें.. 1. घाटमपुर में रोटावेटर की चपेट में आकर किसान की मौत: 2 हिस्सों में कट गई बॉडी, मोबाइल जमीन में धंसा; ट्रैक्टर चालक भागा कानपुर में रोटावेटर की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर आसपास के ग्रामीण पहुंच गए। किसान खून से लथपथ खेत में पड़े रहे। उनके शरीर का आधा हिस्सा कट गया। किसान की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मोबाइल वहीं जमीन पर धंस गया। हादसा बुधवार सुबह 5 से 6 बजे के बीच की है। पढ़िए पूरी खबर… 2. मंत्री स्वतंत्रदेव ने 1.5 किमी मशाल यात्रा निकाली: सतीश महाना और सांसद अवस्थी भी पैदल चले, बोले- कांग्रेस-सपा के पास एजेंडा नहीं भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई। फूलबाग से शुरू हुई यात्रा में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने जलती मशाल थामी और करीब 1.5 किलोमीटर पैदल चले। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और सांसद रमेश अवस्थी भी उनके साथ मशाल लेकर चले। यात्रा बिरहाना रोड, नयागंज होते हुए घंटाघर पहुंची। पढ़िए पूरी खबर… 3. कानपुर पुलिस में शामिल हुए 2 डॉग्स: 2 हत्याकांड का खुलासा किया; फुटप्रिंट सूंघकर 1Km दूर हत्यारोपी के घर पहुंचा था कानपुर कमिश्नरेट पुलिस के बेड़े में BSF से ट्रेनिंग प्राप्त दो ट्रैकर डॉग रोलर और टैडी शामिल किए गए हैं। जर्मन शेफर्ड रोलर और लैब्राडोर टैडी क्राइम सीन से मिले आर्टिकल और इंसानों को ट्रैक करने में माहिर हैं। दोनों ने घाटमपुर के मुमताज हत्याकांड और सजेती के ऑटो ड्राइवर मर्डर केस के खुलासे में पुलिस की मदद की है। पढ़िए पूरी खबर… 4. दशहरे पर 110 फीट ऊंचे रावण का दहन: 1500 बमों से होगा धमाका, 180 डिग्री घूमेगा सिर परेड मैदान में होने वाली प्रसिद्ध रामलीला में इस बार दशहरे पर 110 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन होगा। करीब दो महीने से तैयार हो रहे पुतले का 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। 90 फीट का धड़ और सिर तैयार है। दोनों को जोड़ने के बाद पुतले की ऊंचाई 110 फीट हो जाएगी। पढ़िए पूरी खबर… 5. थाई-महिला ने इरफान को गिफ्ट कीं 55 लाख की बाइकें: बोलीं- बुर्का पहनने का दबाव डाला; शादी कर 60 लाख ठगी का आरोप थाईलैंड की महिला ने टेनरी कारोबारी मो. इरफान पर शादी के बाद इस्लाम धर्म कबूल करने का दबाव बनाने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया कि उसने इरफान के दो जन्मदिन पर 55 लाख रुपए की दो स्पोर्ट्स बाइकें खरीदकर दी थीं। पैसे वापस मांगने पर इरफान टालमटोल करने लगा। पढ़िए पूरी खबर… 6. छात्रा की मौत के बाद टूटी अफसरों की नींद: लक्ष्मीपुरवा में 4 महीने से घरों के बाहर भरा सीवर का पानी, 50 से अधिक बीमार अफीमकोठी के पास डॉट नाला धंसने के बाद लक्ष्मीपुरवा की गलियों और घरों में चार महीने से सीवर का गंदा पानी भरा रहा। लोग शिकायत करते रहे, बीमारी फैलती रही, लेकिन जिम्मेदारों की नींद तब टूटी जब टाइफाइड की चपेट में आई 11वीं की छात्रा खुशी की मौत हो गई। इसके बाद मंगलवार को नगर निगम, जलकल और स्वास्थ्य विभाग की टीमें इलाके में पहुंचीं। पढ़िए पूरी खबर… 7. कल्याणपुर में युवक ने फंदे से लटककर जान दी: पत्नी से विवाद के बाद उठाया कदम, कमरे में मिला शव कल्याणपुर में बुधवार देर रात पत्नी से विवाद के बाद 36 वर्षीय युवक सुशील राजपूत की मौत हो गई। कुछ देर बाद पत्नी सावित्री देवी कमरे में पहुंचीं तो पति को वहां अचेत अवस्था में पाया। पड़ोसियों की मदद से उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पढ़िए पूरी खबर… 8. कानपुर से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु का हवाई किराया बढ़ा: त्योहारों से पहले इंडिगो ने बढ़ाए दाम, जेब पर पड़ेगा भारी असर त्योहारों का सीजन शुरू होने से पहले ही हवाई यात्रियों पर महंगाई की मार पड़ने लगी है। विमान ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच इंडिगो ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के चार्ज बढ़ा दिए हैं। इसका असर कानपुर से दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु की उड़ानों के किराए पर पड़ा है। बढ़ती मांग से यात्रियों का बजट और बिगड़ सकता है। पढ़िए पूरी खबर… 9. IIT कानपुर में 9 से 11 अक्टूबर तक होगा 'उद्घोष-26': 20 खेलों में मुकाबले, एक्वेटिक्स की लंबे समय बाद वापसी IIT कानपुर में 9 से 11 अक्टूबर तक तीन दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव ‘उद्घोष’26’ का आयोजन होगा। महोत्सव के 22वें संस्करण में देशभर के अलग-अलग संस्थानों से खिलाड़ी और प्रतिभागी पहुंचेंगे। इस बार इसकी थीम ‘Arcana Ascension’ रखी गई है। इस आयोजन में खेल प्रतियोगिताओं के साथ ई-स्पोर्ट्स, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी गतिविधियां भी होंगी। पढ़िए पूरी खबर 10. सनातन मठ मंदिर रक्षा समिति का CJP के खिलाफ प्रदर्शन: अभिजीत दीपके का पुतला फूंका, बोले- देवी-देवताओं पर कर रहे अभद्र टिप्पणी सनातन मठ मंदिर रक्षा समिति ने कॉकरोज जनता पार्टी (CJP) के खिलाफ प्रदर्शन किया। सदस्यों ने पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंका। समिति का आरोप है कि अभिजीत दीपके और उनके समर्थक देवी-देवताओं और प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    रवि किशन बोले- EVM इनके पिताजी ही लेकर आए थे:फिर हारने पर सवाल क्यों; गोरखपुर में BJP की भव्य सेवा ज्योति यात्रा में शामिल
    Next Article
    थाई महिला कारोबारी से गिड़गिड़ाई-खाने के तक पैसे नहीं, AUDIO:60 लाख वापस कर दो, कानपुर के इरफान ने झूठ बोलकर दूसरी शादी की थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment