Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में होली पर विधायक ने गाया भजन:DM ने बाल्टी से डाला रंग, राधा कृष्ण के स्वरूपों पर बरसाए गए फूल

    4 hours ago

    1

    0

    मथुरा में चल रहे होली उत्सव के दौरान धुल होली को जमकर रंग,अबीर और गुलाल उड़ा। सड़कों से लेकर गलियों तक,सोसाइटी से लेकर DM आवास तक खूब होली खेली गयी। क्या आम क्या खास हर कोई होली के रंग में रंगा नजर आया,एक दुसरे के गुलाल लगाया और होली की शुभकामना दी। सामाजिक संस्था ने किया होली मिलन धूल होली के दिन सामाजिक संस्था संकल्प प्रवाह संस्थान ट्रष्ट के द्वारा ओमेक्स सिटी सोसाइटी में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत होली के रसिया का गायन कर की गयी। इस दौरान सस्न्था के पदाधिकारी और सोसाइटी में रहने वाले लोगों ने एक दुसरे को गुलाल लगाते हुए होली की शुभकामना दी और जमकर डांस किया। राधा कृष्ण के स्वरूपों ने खेली फूल होली होली मिलन कार्यक्रम के दौरान भगवान राधा कृष्ण के स्वरूप की झांकी भी दिखाई दी। यहां होली के भजनों पर राधा कृष्ण के स्वरूपों ने संस्था पदाधिकारियों के साथ फूलों की होली खेली। संस्था की अध्यक्ष प्रियदर्शिनी श्रीवास्तव ने बताया कि होली ऐसा त्यौहार है जिसमें कोई भेदभाव नहीं होता बल्कि एक दुसरे को प्रेम की डोर से जोड़ती है। सभी रंगों में रंगे एक जैसे नजर आते हैं। इस दौरान संस्था सचिव समिता जगदीश,भाजपा महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष पूजा चौधरी, मेघश्याम गौतम,सुहाना गौतम, दीपक यादव,बबिता, सुनील मित्तल कोयल, पायल चौधरी आदि मौजूद रहे। जमकर किया विदेशियों ने डांस होली की मस्ती भारतीय ही नहीं 7 समंदर पार से आये विदेशियों पर भी छाई रही। धुल होली के दिन विदेशों से आये पर्यटकों ने जमकर डांस किया। स्पेन,जर्मनी,अमेरिका,कनाडा आदि देशों से आये विदेशी पर्यटकों ने होली का जमकर आनंद लिया। US से आयी महिला पर्यटक ने बताया कि वह पहली बार होली खेल रही हैं वह भी वृंदावन में। होली का सभी भजन कीर्तन के साथ आनंद ले रहे हैं। भागवताचार्यों ने लगाए ठुमके होली की मस्ती में धर्माचार्य और भागवताचार्य भी डूबे नजर आये। वृंदावन में पहली बार धूल होली के दिन हुए होली मेला में मंच से होली के भजनों का गायन शुरू हुआ वैसे ही फूलों की होली शुरू हो गयी। भजनों पर देसी-विदेशी पर्यटक ही नहीं बल्कि भागवत प्रवक्ता आचार्य मृदुल कांत शास्त्री,संजीव कृष्ण ठाकुर जी भी अपने को थिरकने से नहीं रोक पाए। होली मेला में पहुंची अभिनेत्री आरती क्षेत्रपाल ने भी जमकर डांस किया। विधायक श्री कांत शर्मा ने गाये भजन होली की खुमारी में राजनेता भी डूबे नजर आये। पूर्व ऊर्जा मंत्री और मथुरा वृंदावन विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्री कांत शर्मा ने अपने राधा वैली स्थित घर पर होली खेली। यहां उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के गुलाल लगाया और होली की शुभकामना दी। इस दौरान विधायक श्री कांत शर्मा अपने को होली के रसिया गाने से नहीं रोक सके। विधायक श्री कांत शर्मा ने समर्थकों के साथ मिलकर वृंदावन की कुञ्ज गलिन में होली खेल रहे नंदलाल भजन गाया। कैबिनेट मंत्री को समर्थकों ने लगाया गुलाल होली की मस्ती में गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण भी डूबे नजर आये। कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने अपने मथुरा स्थित आवास पर होली के अवसर पर समर्थकों से मुलाकात की। मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण से मिलने पहुंचे समर्थकों ने गुलाल लगाया और होली की शुभकामना दी। DM आवास पर मचा धमाल होली का धमाल अधिकारीयों के आवास पर भी मचा। DM चंद्र प्रकाश सिंह ने अपने आवास पर होली का कार्यक्रम रखा। यहां SSP श्लोक कुमार,ADM पंकज वर्मा सहित आला अधिकारीयों ने खूब मस्ती की। अधिकारीयों ने एक दुसरे के जमकर रंग,गुलाल लगाया। DM चंद्र प्रकाश सिंह तो होली की मस्ती में ऐसे सरावोर हुए कि वह बाल्टी में रंग घोलकर एक दुसरे पर डालते दिखे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रवि किशन बोले- राहुल गांधी इस देश के राजकुमार है:उनके बोलने से होता है फायदा, इस बार बंगाल में ममता की गुंडागर्दी नहीं चलेगी
    Next Article
    दूसरा सेमीफाइनल आज IND vs ENG:भारत-इंग्लैंड लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में भिड़ेंगे, दोनों को 1-1 में जीत मिली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment