Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रेवाड़ी में एक रात में टूटे दो मकानों के ताले:लाखों के गहने-कैश चोरी, दोस्त की बहन की शादी में महेंद्रगढ़ गया था परिवार, दहशत

    5 hours ago

    1

    0

    रेवाड़ी के बावल में चोरों ने दो मकान का ताला तोड़कर तीन लाख कैश और लाखों के आभूषणों पर हाथ साफ कर गए। घटना के समय परिवार दोस्त की बहन की शादी में शामिल होने के लिए नारनौल गया था। जब वह सुबह चार चार बजे वापस लौटा तो चोरी की वारदात का पता चला। सूचना के बाद बावल पुलिस ने मौका मुआयना कर अज्ञात चोरो के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। एक ही रात में दो मकानों में चोरी से कॉलोनिवासियों में दहशत है। यूपी का रहने वाला है पीड़ित बावल की एक कंपनी के ऑपरेटर करण सिंह ने पुलिस को शिकायत दी। उसने बताया कि वह मूल रूप से यूपी कानपुर देहात के गांव गोपलपुर का रहने वाला है। बावल की एक कंपनी में ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है। तीन साल पहले प्राणपुरा रोड स्थित श्याम कॉलोनी में अपने मकान में रह रहा है। 20 फरवरी को वह परिवार के साथ अपने दोस्त की बहन की शादी में शामिल होने के लिए महेंद्रगढ़ के रिवासा गांव गया था। जब सुबह चार बजे लौटा तो मकान का ताला टूटा हुआ मिला। जांच करने पर मकान में रखा 3 लाख कैश और गहने गायब मिले। पड़ोसी के मकान में भी चोरी करण सिंह ने शिकायत में बताया कि चोरों ने उसके पड़ोसी गड्‌डू के बंद मकान में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। गुड्‌डू एक महीना पहले अपना मकान बंद कर यूपी गया था। गुड्‌डू के मकान में हुई चोरी का उसके वापस आने के बाद ही पता चल पाएगा। बावल पुलिस ने चोरी के दो अलग अलग केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में 8 साल की बच्ची से रेप:शादी समारोह से ले गया आरोपी, 200 मीटर दूर खून से लथपथ तड़पती रही
    Next Article
    विदेशी दूल्हे के साथ स्टेज पर आरी से लकड़ी काटी:जर्मनी से फिरोजाबाद आई बारात, गुस्ताव ने दुल्हन के नाम की मेहंदी लगाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment