Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रेवाड़ी में रेलवे स्टेशन पर मिली यूपी की तीन नाबालिग:बोलीं- मां की हो चुकी मौत; पिता को हमारी नहीं, शराब की परवाह

    6 hours ago

    1

    0

    रेवाड़ी जिला रेलवे स्टेशन पर जीआरपी को रविवार रात दो सगी बहनों सहित तीन नाबालिग मिली। तीनों बच्चियां यूपी के महाराजागंज थाना क्षेत्र की रहने वाली है। पूछताछ में दो बहनों ने कहा कि मां की कई साल पहले मौत हो गई थी। पिता शराब पीता है और उन्हें उनकी परवाह नहीं। तीसरी बच्ची ने बताया कि घर में मां उसके साथ दुर्व्यवहार करती है। जिससे परेशान होकर हमने कमाई करने के लिए घर छोड़ा। जीआरपी के संपर्क करने पर संबंधित थाना पुलिस ने बच्चियों की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज होने की बात कही। अब तीनों बच्चियां महाराजागंज पुलिस को सौंपा जाएगा। प्लेटफार्म पर घूमती मिली जानकारी के अनुसार जीआरपी हेडकांस्टेबल रात को स्टाफ के साथ प्लेटफार्म पर गश्त कर रही थी। प्लेटफार्म पर तीन बच्चियों संदिग्ध मिली तो पुलिस ने बच्चियों से पूछताछ। पूछताछ में पता चला कि दो सगी बहनें है। तीनों बच्चियां आठवीं कक्षा की छात्रा हैं और 12 से 14 साल उम्र है। दो बहनों ने बताया कि कई साल पहले उनकी मां की मौत हो गई थी। पिता शराब पिता है और उनकी परवाह नहीं करता। जिससे उन्हें अपनी रोजमर्रा की जरूरत पूरी करने में परेशानी होती है। तीसरी बच्ची ने कहा कि उसके पिता शराब पिता हैं और मां उसके साथ दुर्व्यवहार करती है। तीनों की घरेलू परिस्थिति लगभग एक जैसी थी। तीनों ने मिलकर घर से भागने और कमाई कर खुद अपना खर्च चलाने की योजना बनाई। 14 फरवरी को घर से निकली नाबालिग छात्राओं ने बताया कि 14 फरवरी को घर से स्कूल के लिए निकली। स्कूल जाने की बजाय स्टेशन पर पहुंची और ट्रेन पकड़कर यहां पहुंच गई। नाबालिग छात्राओं की कहानी सुनने के बाद जीआरपी ने महाराजागंज पुलिस से संपर्क किया और तीनों बच्चियां की सूचना संबंधित पुलिस को सौंपने के लिए रवाना कर दिया। सही सलामत मिली तीनों बच्चियां डीएसपी जीआरपी राजेश चेंची ने कहा कि तीनों बच्चियां सकुशल मिली थी। मराजागंज पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हैं। तीनों बच्चों को संबंधित पुलिस को सौंपने के लिए रवाना कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि अभिभावक बच्चों के लिए समय निकाले और उन्हें अनावश्यक रूप से परेशान न करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में फर्जी निकला मंत्री का वोट जिहाद का दावा:CEO बोले- 4500 में 9 डुप्लीकेट मिले, UP के एक करोड़ लोगों को नोटिस जारी
    Next Article
    सऊदी अरब में लखनऊ के युवक की मौत:आग से झुलसने के 15 दिन बाद दम तोड़ा, 7 मार्च को घर आने वाला था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment