Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सऊदी अरब में लखनऊ के युवक की मौत:आग से झुलसने के 15 दिन बाद दम तोड़ा, 7 मार्च को घर आने वाला था

    4 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के युवक की सऊदी अरब में मौत हो गई। निशातगंज के रहने वाले शोएब ताज मोहम्मद आग से झुलस गए थे। 15 दिन तक अस्पताल में चले इलाज के बाद रविवार को उन्होंने आखिरी सांस ली। उनकी मौत की सूचना परिजनों को फोन से मिली। अब परिजन उनके शव का इंतजार कर रहे है। शोएब दो साल पहले ड्राइवर की नौकरी करने सऊदी गए थे। इस 7 मार्च को ही घर लौटने वाले थे। परिजनों के मुताबिक करीब 15 दिन पहले सूचना मिली थी कि जिस कमरे में शोएब रह रहा थे, वहां एलपीजी गैस लाइन फटने से हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि पहले कुकर में धमाका हुआ, जिसके बाद गैस लाइन में आग लग गई और देखते ही देखते पूरा कमरा आग की चपेट में आ गया। इस घटना में दो लोगों की मौत हुई है। बाराबंकी के सफदरजंग (निवासी शरीफ क्षेत्र) की भी जान चली गई। दोनों की मौत की खबर से उनके परिवारों में मातम पसरा है। शव लाने की प्रक्रिया जारी घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने आवश्यक दस्तावेज तैयार कर सऊदी भेज दिए थे, ताकि शव को भारत लाया जा सके। शनिवार को सभी कागजात पूरे कर भेज दिए गए हैं, हालांकि खबर लिखे जाने तक शव लखनऊ नहीं पहुंचा था। परिवार का सबसे बड़ा बेटा था शोएब शोएब तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और उसकी तीन बहनें हैं। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। बेटे की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और सभी की नजरें अब उसके पार्थिव शरीर के आने पर टिकी हैं। ड्राइवर की नौकरी करने गया था साऊदी परिजनों के मुताबिक शोएब दो साल पहले ड्राइवर की नौकरी करने सऊदी अरब गया था। वह 7 मार्च को घर आने वाला था और परिवार उससे मिलने की तैयारी कर रहा था, लेकिन उससे पहले ही यह दुखद खबर आ गई। शरीफ का शव शुक्रवार को पहुंचा बाराबंकी हादसे में जान गंवाने वाले बाराबंकी निवासी शरीफ का शव शुक्रवार को उनके पैतृक निवास सफदरगंज, बाराबंकी पहुंच गया, जहां गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार की तैयारी की गई। वहीं दूसरे मृतक के शव को लाने की प्रक्रिया जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रेवाड़ी में रेलवे स्टेशन पर मिली यूपी की तीन नाबालिग:बोलीं- मां की हो चुकी मौत; पिता को हमारी नहीं, शराब की परवाह
    Next Article
    UP कालेज में हास्टल-स्टूडेंट अब नहीं बैठेंगे क्लास में आगे:पहली दो बेंच रिजर्व करने या किसी स्टूडेंट को हटाने पर होगी रैगिंग की श्रेणी में कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment