Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में फर्जी निकला मंत्री का वोट जिहाद का दावा:CEO बोले- 4500 में 9 डुप्लीकेट मिले, UP के एक करोड़ लोगों को नोटिस जारी

    8 hours ago

    1

    0

    यूपी निर्वाचन आयोग ने मंत्री रविंद्र जायसवाल के वाराणसी में वोट जिहाद के दावे को पूरी तरह से नकार दिया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) नवदीप रिणवा सोमवार को वाराणसी पहुंचे। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- मंत्री की ओर दी गई कथित फर्जी मतदाताओं की सूची की जांच की गई। पहले चरण के सत्यापन में लगभग 4500 मतदाताओं की जांच की गई। इसमें केवल 9 वोटर डुप्लीकेट मिले। उन्होंने बताया, कुल 9000 नामों की सूची डीएम वाराणसी को मिली थी। मंत्री ने एक लाख वोट काटने का आरोप लगाया था। जिसके बाद चंद नाम मिले, जो डबल फार्म भरने या अन्य कारणों से डुप्लीकेट थे। CEO ने बताया, 6 जनवरी को प्रकाशित ड्राफ्ट लिस्ट में ‘नो मैपिंग’ के 1.04 करोड़ और ‘तार्किक विसंगतियों’ के 2.22 करोड़ सहित कुल 3.26 करोड़ मतदाताओं को नोटिस जारी किए जाने हैं। अब तक करीब 1.09 करोड़ नोटिस जारी किए जा चुके हैं। नोटिस देने के साथ साथ सुनवाई की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। इसके बाद एक्शन लिया जाएगा। तार्किक विसंगति और नो मैपिंग को आसान भाषा में समझिए… निर्वाचन की टीम तैयार, 10 अप्रैल को फाइनल सूची होगी जारी नवदीप रिणवा ने कहा, फाइनल वोटर लिस्ट 10 अप्रैल 2026 को प्रकाशित की जाएगी। यह सूची भविष्य के सभी चुनावों के लिए स्थायी रिकॉर्ड के रूप में उपयोग में लाई जाएगी। मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रगति और आगामी चरणों का पूरा होमवर्क कर लिया गया है। फर्जी फार्म भरने की बात प्रमाणित, दर्ज होगी एफआईआर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा, यदि जांच में यह प्रमाणित होता है कि किसी व्यक्ति ने जानबूझकर फर्जी जानकारी दी है तभी उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। किसी निर्दोष मतदाता को परेशान नहीं किया जाएगा और केवल ठोस साक्ष्य के आधार पर ही कार्रवाई होगी। पूरे प्रकरण में प्रशासन की प्राथमिकता मतदाता सूची की शुद्धता बनाए रखना और जनता के विश्वास को कायम रखना है। नागरिकों से अपील की गई कि वे अपने नाम और विवरण की जांच करें और यदि किसी प्रकार की त्रुटि हो तो निर्धारित प्रक्रिया के तहत सुधार कराएं। आयोग का प्रयास है कि अंतिम रूप से प्रकाशित सूची भविष्य के सभी चुनावों के लिए एक भरोसेमंद और स्थायी दस्तावेज के रूप में उपयोगी सिद्ध हो। एक करोड़ 4 लाख लोगों को नोटिस भेजा जा रहा मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा- यूपी में एक करोड़ 4 लाख लोगों को नोटिस भेजा जा रहा है। इसके बाद एक्शन भी होगा। सिस्टम मैनिपुलेट करने के लिए कोई गलत फॉर्म या जानकारी दिया तो धारा 31 के तहत कार्रवाई की जाएगी अब तक प्रथम ड्राफ्ट लिस्ट में 12 करोड़ 55 लाख का नाम आया। जो नाम नहीं हैं उनको खोजने और अपडेट करने का काम चल रहा है। इसलिए एक महीने का समय बढ़ाया गया और उन्हें जोड़ा जाएगा। कटने वाले नामों पर समीक्षा चल रही है। 86 लाख से अधिक आवेदनों पर आज तक सुनवाई पूरी हो चुकी है। अब पढ़िए मंत्री ने क्या आरोप लगाए थे… मंत्री रविंद्र जायसवाल ने 12 फरवरी को वाराणसी में प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने SIR के काम पर सवाल उठाए। कहा कि काशी में वोट जिहाद चल रहा है। मेरी विधानसभा से एक लाख वोट कम हो गए। ये पूरा खेला राहुल की कांग्रेस पार्टी का है। कई 30 से 40 साल की शादीशुदा महिलाएं पिता के नाम से वोटर बनी हुई हैं। इनके नाम कई बूथों पर दो से तीन बार दर्ज हैं। ऐसा भी नहीं कि एड्रेस और पिता के नाम अलग हो। सब एक हैं। वो भी फाइनल लिस्ट में सेव हैं। यह बड़ी गड़बड़ी है। रविंद्र जायसवाल ने वोटरों की इस गड़बड़ी को लेकर डीएम सत्येंद्र कुमार को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा- यदि 90 हजार में हमने 9200 पकड़ा है, तो आप एक बार रिवाइज करें, ताकि पूरा मामला पकड़ में आ सके। ------------------ ये खबर भी पढ़ें- श्रावस्ती में डकैती, घर में घुसकर किसान की हत्या:बेटे के सामने लुटेरों ने चाकू मारे, बहू डरकर बेड के नीचे छिपी श्रावस्ती में बेटे के सामने बदमाशों ने घर में घुसकर किसान की हत्या कर दी। इसके बाद सोने-चांदी के जेवर लूटकर फरार हो गए। परिवार के मुताबिक, रविवार रात करीब 3 बजे चार नकाबपोश बदमाश घर में घुस आए। आहट सुनकर किसान की आंख खुल गई। उन्होंने शोर मचाया और बदमाशों से भिड़ गए। आवाज सुनकर बहू और बेटा भी जाग गए। बेटा दौड़कर कमरे में पहुंचा तो बदमाशों ने उसे पकड़ लिया। उसके सामने ही पिता पर चाकू से कई बार वार किए गए। यह देखकर बहू बेड के नीचे छिप गई। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    योगी बोले- सपा गाजी मियां की समर्थक:विपक्ष से उम्मीद रखना बेवकूफी; महिला पेंशन बढ़ाने का ऐलान कर सकते हैं
    Next Article
    रेवाड़ी में रेलवे स्टेशन पर मिली यूपी की तीन नाबालिग:बोलीं- मां की हो चुकी मौत; पिता को हमारी नहीं, शराब की परवाह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment