Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रवि प्रताप सिंह ने किनापुर में जनसेवा की बात कही:कहा- मदद के लिए फोन करें; युवाओं के रोजगार के लिए कछला के पास फैक्ट्री बनाने की मांग

    3 hours ago

    1

    0

    क्षत्रिय महासभा बरेली मंडल के उपाध्यक्ष और सपा से बिल्सी विधानसभा के दावेदार माने जा रहे रवि प्रताप सिंह ने किनापुर में बैठक की। उन्होंने कहा कि वे बिना भेदभाव लोगों की मदद के लिए तैयार हैं। रवि प्रताप सिंह का काफिला दोपहर 12 बजे गांव पहुंचा। बैठक में उन्होंने कहा कि राजनीति अलग बात है। किसी भी वर्ग के व्यक्ति को मदद की जरूरत हो तो वह उन्हें फोन कर सकता है। उन्होंने लोगों से उन्हें आजमाने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान जिसे टिकट देगा, वे उसके फैसले का पालन करेंगे। युवाओं को आगे बढ़ाने में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। रवि प्रताप सिंह ने कहा कि बदायूं में युवाओं के रोजगार के लिए कोई फैक्ट्री नहीं लगी है। कछला के पास खाली पड़ी जगह पर फैक्ट्री बननी चाहिए और उसमें स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलना चाहिए। उन्होंने गांव के लोगों से मुलाकात की और राजनीतिक चर्चा की। बैठक में हरिकिशन ठाकुर, सतीश तोमर, सुरजीत, सुशील सोलंकी, ओमदेव शर्मा, पुष्पेन्द्र शर्मा, हिमांशु शर्मा, शिवम, वीरपाल वाल्मीकि और धर्मेंद्र तोमर समेत महिलाएं और पुरुष मौजूद थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'अपना टाइम आएगा, रिस्क नहीं तो कुछ नहीं':जिंदगी लंबी नहीं, बड़ी होनी चाहिए; कुमार मंगलम ने BHU-IIT छात्रों को दिए टिप्स
    Next Article
    नीला-ड्रम हत्याकांड, सौरभ के बड़े भाई को कुचलने की कोशिश:मेरठ में कार में टक्कर, थाने पहुंची मां

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment