Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रावलपिंडी टेस्ट में 98 रन पर सिमटी श्रीलंका:9 बैटर्स दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सके; पाकिस्तान 121/3

    22 hours ago

    2

    0

    पाकिस्तान ने रावलपिंडी टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ मजबूत शुरुआत की है। मेजबान टीम ने मंगलवार को श्रीलंका को 98 रन पर समेटा। फिर स्टंप्स तक 3 विकेट पर 121 रन बना डाले। कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। तेज गेंदबाजों ने पहले ही घंटे में 4 विकेट लेकर बाबर के फैसले को सही साबित कर दिया। लाहिरू कुमारा 4, पसिंदु सूर्यबंदारा 2, दिनेश चंडीमल 7 और कामिंदु मेंडिस 8 रन बनाकर आउट हुए। मेंडिस-दिनूषा ने 49 रन की पार्टनरशिप की धनंजया डी सिल्वा (एक रन) 5वें विकेट के रूप में पवेलियन लौटे। यहां पर स्कोर 36/5 था। कप्तान कुसल मेंडिस ने सोनल दिनूषा के साथ छठे विकेट के लिए 49 रन की साझेदारी की। हालांकि, मेंडिस खुद 32 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें आमिर जमाल ने साकिब खान के हाथों कैच कराया। मेंडिस ने अपनी पारी में 5 चौके मारे। पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद अब्बास, रजाउल्लाह और आमिर जमाल ने 3-3 विकेट झटके हैं। साकिब खान को एक विकेट मिला। कप्तान बाबर ने श्रीलंका की पारी में 4 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया। अजान अवैस फिफ्टी के करीब, बाबर 8 रन पर आउट पहले दिन का खेल समाप्त होने पर पाकिस्तानी ओपनर अजान अवैस 47 रन पर नाबाद लौटे। तैयब आरिफ 46 रन बनाकर आउट हुए। मोहम्मद ताहा और कप्तान बाबर आजम 8-8 रन पर आउट हुए। साकिब खान 2 रन पर नाबाद लौटे हैं। असिथा फर्नांडो, लाहिरू उदारा और प्रभात जयसूर्या को एक-एक विकेट मिला। कोहरे के कारण लाहौर से रावलपिंडी शिफ्ट हुआ मैच यह मैच पहले लाहौर में खेला जाना था। मध्य पंजाब में बढ़ते स्मॉग के स्तर के कारण इसे रावलपिंडी स्थानांतरित किया गया। इसी मैदान पर खेला गया पहला टेस्ट ड्रॉ रहा था। खराब रोशनी और बारिश के कारण करीब 141 ओवर का खेल खराब हुआ था। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 पाकिस्तान: अजान अवैस, तैयब आरिफ, मोहम्मद ताहा, बाबर आजम (कप्तान), सऊद शकील, सलमान आगा, गाजी घोरी (विकेटकीपर), आमिर जमाल, रजाउल्लाह, मोहम्मद अब्बास, साकिब खान। श्रीलंका: लाहिरू उदारा, पसिंदु सूरियाबंदर, दिनेश चांदीमल, कामिंदु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा, कुसल मेंडिस (कप्तान और विकेटकीपर), सोनल दिनूषा, मिलान रत्नायके, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो। ----------------------------------------------------
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारत ने पाकिस्तान को हराकर 10वीं बार SAFF ट्रॉफी जीती:2-1 से फाइनल जीता; 88वें मिनट में संदीप मांडी ने हेडर से गोल दागा
    Next Article
    सैंडपेपरगेट पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया बनाएगा स्वतंत्र फोरम:2018 की घटना से जुड़े खिलाड़ी-स्टाफ अपनी बात रख सकेंगे; मामले की दोबारा जांच नहीं होगी

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment