Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारत ने पाकिस्तान को हराकर 10वीं बार SAFF ट्रॉफी जीती:2-1 से फाइनल जीता; 88वें मिनट में संदीप मांडी ने हेडर से गोल दागा

    12 hours ago

    2

    0

    भारत ने पाकिस्तान को 2-1 से हराकर 10वीं बार साउथ एशियन फुटबॉल (SAFF) चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया। ढाका के नेशनल स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए फाइनल में भारतीय टीम हाफ टाइम तक 1-0 से पीछे थी। पाकिस्तान को दूसरे हाफ में एक खिलाड़ी के रेड कार्ड मिला। इसका फायदा उठाते हुए सुहैल अहमद भट ने 60वें मिनट में गोल कर भारत को बराबरी दिलाई। इसके बाद मैच खत्म होने से दो मिनट पहले यानी 88वें मिनट में संदीप मांडी ने हेडर से गोल किया और भारत को 2-1 से जीत दिला दी। इस जीत के साथ भारत ने लगातार तीसरी बार SAFF चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। टीम 2021 और 2023 में भी चैंपियन बनी थी। भारत टूर्नामेंट के इतिहास में लगातार तीन बार खिताब जीतने वाली पहली टीम बन गया है। वहीं, पाकिस्तान पहली बार फाइनल में पहुंचा था। पहले हाफ में पाकिस्तान का दबदबा, घाजी ने गोल किया पहले हाफ में पाकिस्तान ने दोनों विंग से हमले कर भारत पर दबाव बनाया। 18वें मिनट में मैकेल अब्दुल्ला के शॉट को गोलकीपर अर्श शेख ने रोका। पाकिस्तान को लगातार हमलों का फायदा पहले हाफ के इंजरी टाइम में मिला। जुनैद शाह ने लो क्रॉस दिया, जिसे भारतीय डिफेंस ठीक से क्लियर नहीं कर पाया। गेंद अलमगीर अली खान घाजी के पास पहुंची और उन्होंने बॉक्स के अंदर से शानदार कर्लिंग शॉट लगाकर गोल कर दिया। भारत ने 10 मिनट में बराबरी की दूसरे हाफ की शुरुआत में भारत ने मैकार्टन निक्सन को मैदान पर उतारा। वे मैंगलेंथांग किपगेन की जगह आए। इस बदलाव के बाद भारतीय टीम के हमलों में तेजी आई। 59वें मिनट में मैच का बड़ा मोड़ आया। पाकिस्तान के जुनैद शाह ने ब्रिसन फर्नांडिस के घुटने के पास स्टड्स के साथ खतरनाक टैकल किया। रेफरी ने VAR पर घटना देखने के बाद उन्हें सीधे रेड कार्ड दिखा दिया। पाकिस्तान को बाकी मैच 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा। भारत ने इस मौके का फायदा तुरंत उठाया। 60वें मिनट में लुंगडिम ने दाएं ओर से क्रॉस दिया। गेंद मैकार्टन निक्सन से हल्की टकराकर सुहैल भट के पास पहुंची। उन्होंने बिना मौका गंवाए गेंद को गोल में पहुंचा दिया। स्कोर 1-1 हो गया। 88वें मिनट में मांडी ने हेडर से दिलाया खिताब बराबरी के बाद भारत ने लगातार हमले किए। 67वें मिनट में निखिल प्रभु के पास पर विष्णु को गोल करने का मौका मिला, लेकिन वे फिसल गए और उनका शॉट सीधे गोलकीपर के पास पहुंचा। 88वें मिनट में भारत को निर्णायक गोल मिला। अब्दुल रबीह ने कॉर्नर लिया। गेंद पेनल्टी एरिया में पहुंची, जहां संदीप मांडी ने ऊंची छलांग लगाकर हेडर किया। गेंद जमीन से टकराकर गोल में चली गई। भारत 2-1 से आगे हो गया। भारत की सीनियर टीम नहीं खेल रही थी इस टूर्नामेंट में भारत की सीनियर राष्ट्रीय टीम हिस्सा नहीं ले रही थी। मुख्य कोच खालिद जमील की अगुआई वाली सीनियर टीम न्यूजीलैंड में दो इंटरनेशनल फ्रेंडली खेलने गई हुई थी। SAFF चैंपियनशिप में भारत की डेवलपमेंटल टीम को नौशाद मूसा ने कोच किया। इस टीम ने टूर्नामेंट में अपने तीनों मैच जीते और फाइनल तक पहुंची। भारत ने ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान को 3-2 और मालदीव को 1-0 से हराया था। इसके बाद सेमीफाइनल में भूटान को 2-1 से मात दी। -------------------------------------- यह खबर भी पढ़ें… न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के लिए तेज गेंदबाज बरार को मौका:कुलदीप बाहर, पंत भी टीम से जुड़े; 19 नवंबर से पहला टेस्ट तेज गेंदबाज गुरनूर बरार को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। वहीं, स्पिनर कुलदीप यादव को टेस्ट टीम से रिलीज कर दिया गया है। वे अब भारत में घरेलू क्रिकेट खेलेंगे। पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    चेन्नई ने 14.20 करोड़ रुपए के प्रशांत को रिलीज किया:कोलकाता और दिल्ली ने 9-9 प्लेयर्स छोड़े; लखनऊ के पास सबसे ज्यादा 47.45 करोड़
    Next Article
    रावलपिंडी टेस्ट में 98 रन पर सिमटी श्रीलंका:9 बैटर्स दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सके; पाकिस्तान 121/3

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment