Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रावलपिंडी टेस्ट-पाकिस्तान का पहली पारी में 335 रन बनाए:227 रन की बढ़त हासिल की; गाजी घोरी की फिफ्टी, रजाउल्लाह ने 42 रन बनाए

    21 hours ago

    1

    0

    रावलपिंडी टेस्ट के दूसरे दिन पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ पहली पारी में 325 रन बनाए। टीम ने 87.5 ओवर में सभी विकेट गंवाए। इसके साथ ही पाकिस्तान को पहली पारी में 227 रन की बढ़त मिल गई। श्रीलंका ने पहली पारी में 98 रन बनाए थे। पाकिस्तान ने दिन की शुरुआत 3 विकेट पर 121 रन से की थी। टीम ने लंच तक 100 रन जोड़े और इस दौरान 4 विकेट गंवाए। अजान और तैयब ने पहले विकेट के लिए जोड़े 80 रन पाकिस्तान के ओपनर अजान अवैस और तैयब आरिफ ने अच्छी शुरुआत की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 143 गेंदों में 80 रन जोड़े। तैयब 46 रन बनाकर आउट हुए, जबकि अजान ने 47 रन की पारी खेली। इसके बाद मोहम्मद ताहा 8 और कप्तान बाबर आजम भी 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। बाबर को लाहिरु कुमारा ने बोल्ड किया। साकिब और सऊद के बीच 57 रन की साझेदारी पाकिस्तान ने 121 रन पर चौथा विकेट गंवा दिया था। इसके बाद साकिब खान और सऊद शकील ने पारी संभाली। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 106 गेंदों में 57 रन जोड़े। सऊद 24 रन बनाकर आउट हुए, जबकि साकिब ने 78 गेंदों में 37 रन बनाए। इसके बाद सलमान आगा ने 26 गेंदों में 21 रन बनाए। उन्हें असिथा फर्नांडो ने LBW आउट किया। सलमान के आउट होने के बाद आमेर जमाल क्रीज पर आए। लंच के समय गाजी पाकिस्तान के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज गाजी घोरी ने 90 गेंदों में 54 रन की पारी खेली। उन्होंने 4 चौके लगाए। लाहिरु कुमारा ने झटके 4 विकेट श्रीलंका के लिए तेज गेंदबाज लाहिरु कुमारा सबसे सफल रहे। उन्होंने 18 ओवर में 58 रन देकर 4 विकेट लिए। उन्होंने अजान अवैस, बाबर आजम, साकिब खान और सऊद शकील को आउट किया। असिथा फर्नांडो ने 16 ओवर में 56 रन देकर 2 विकेट लिए। उन्होंने तैयब आरिफ और सलमान आगा को पवेलियन भेजा। प्रभात जयसूर्या को 1 विकेट मिला। मिलान रथनायके को कोई विकेट नहीं मिला। उन्होंने 15 ओवर में 28 रन दिए और 6 मेडन ओवर किए। पहली पारी में 98 रन पर सिमटी थी श्रीलंका इससे पहले श्रीलंका की टीम पहली पारी में 35.3 ओवर में 98 रन पर ऑलआउट हो गई थी। टीम ने 25 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद कप्तान कुसल मेंडिस और सोनल दिनूषा ने छठे विकेट के लिए 49 रन की साझेदारी कर पारी संभालने की कोशिश की। कुसल मेंडिस ने 50 गेंदों में 32 और सोनल दिनूषा ने 40 गेंदों में 21 रन बनाए। इनके अलावा कोई बल्लेबाज 10 रन तक नहीं पहुंच सका। पाकिस्तान के लिए मोहम्मद अब्बास, रजाउल्लाह और आमेर जमाल ने 3-3 विकेट लिए। अब्बास ने 14 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। रजाउल्लाह ने 8 ओवर में 21 रन दिए, जबकि आमेर जमाल ने 5.3 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट लिए। साकिब खान को 1 विकेट मिला।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारत वेलिंगटन में 58 साल से टेस्ट नहीं जीता:यहां तेज गेंदबाजों को मदद, बुमराह की एक साल बाद वापसी
    Next Article
    IND vs NZ टेस्ट में जसप्रीत बुमराह की टॉप 10 में धमाकेदार एंट्री, जवागल श्रीनाथ को पछाड़ा

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment